हेट क्राइम: अमेरिका में 16 साल के लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय शख्स की गोली मारकर हत्या की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 18 Nov 2018

न्यूयॉर्क। अमेरिका में हेट क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. ताजा मामला अमेरिकी के न्यू जर्सी का है, जहां एक नाबालिग ने एक 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली मारने वाले शख्स की उम्र महज 16 साल की है।

बताया जा रहा है कि मृतक का नाम सुनील एडला था और वह तेलंगाना का रहने वाला था. शख्स को इस महीने अपनी मां का 95वां जन्मदिन मनाने और परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए भारत आना था. ‘द प्रेस अटालंटिक सिटी’ ने खबर दी है कि वेंट्नोर शहर में सुनील एडला की उनके घर के बाहर बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वह अटलांटिक काउंटी में बीते 30 बरस से रह रहे थे और अटलांटिक सिटी के हॉस्पिटेलिटी उद्योग में काम करते थे. खबर में बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कई गोलियां लगने की वजह से उनकी मौत हुई है.आरोपी की उम्र के कारण उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

अटलांटिक काउंटी के अभियोजक डी जी टाइनर ने बताया कि उसे एग हरबर सिटी से गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि पिछले साल भी अमेरिका में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *