अमृतसर आतंकी हमला: BJP पंजाब चीफ श्वेत मलिक बोले- कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल, कैबिनेट मंत्री सिद्धू के लिए कही ये बात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 18 Nov 2018

पंजाब के नागरिकों की सुरक्षा में एक बार फिर नाकाम सिद्ध हुई कांग्रेस सरकार : श्वेत मलिक

डेली संवाद, अमृतसर

पंजाब भाजपा के प्रधान श्वेत मलिक ने कहा है कि राजासांसी मे स्थित निरंकारी सत्संग भवन में हुए ग्रेनेड हमले ने जहाँ कांग्रेस सरकार के नाकामियों की पोल खोल दी है। कांग्रेस सरकार की विफलताओं के चलते असुरक्षा को और अधिक बढ़ा दिया है। ग्रेनेड हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

हमले मे मारे गये नागरिकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की व घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि पंजाब का आम आदमी असुरक्षित है व डर के माहौल में जी रहा है। पंजाब सरकार प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा करने मे पूरी तरह फेल साबित हो रही है। मलिक ने कहा कि सरकार का धर्म होता है अपने राज्य के हर नागरिक की सुरक्षा करना, लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है।

मलिक ने कहा कि खुद कांग्रेस सरकार मे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिधू द्वारा केन्द्र सरकार से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाना भी इस बात को सिद्ध करता है की उन्हें अपनी सरकार की सुरक्षा पर विश्वास नहीं है। सिद्धू द्वारा केन्द्र से सुरक्षा की मांग करना अपनी सरकार की सुरक्षा एजेंसियों पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। मलिक ने कहा जिस सरकार में अपने मंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं वो भला राज्य के नागरिकों की सुरक्षा कैसे करेंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *