डेली संवाद, चंडीगढ़/राजपुरा
पंजाब के राजपुरा में आईएएस अधिकारी वरुण रुजम के ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक स्वर्ण सिंह पंजाब के मार्कफेड के एमडी व आईएएस वरुण रुजम के ससुर हैं।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक स्वर्ण सिंह अपनी कार से जा रहे थे। राजपुरा-सरहंद रोड पर उनकी कार को अज्ञात लोगों ने घेर लिया और उन पर फायरिंग करके फरार हो गए।
स्वर्ण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव स्वर्ण सिंह गुरुद्वारा साहिब से वापस लौट रहे थे, जब उन पर हमला हुआ।