राज्य में अमनशांति बनाए रखने में पंजाब सरकार पूरी तरह से विफल, कैप्टन को नैतिकता के आधार पर देना चाहिए त्यागपत्र : ज्योति

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 18 Nov 2018

डेली संवाद, जालंधर

भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति ने अमृतसर बम विस्फोट में हताहतों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस और प्रशासन के उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों का ध्यान पंजाब में तेजी से बढ़ती आतंकवादी घटनाओं की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।

सुनील ज्योति ने कहा कि पंजाब में लगभग अढ़ाई वर्ष से जबसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसंघचालक ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा की हत्या हुई है तभी से आतंकवादी संगठन और विदेशों में बैठे उनके आका पंजाब के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

यह तो पंजाब के लोगों की समझदारी है कि वे आतंकवादियों इस घिनौनी चाल में नहीं फंसे क्योंकि उन्होंने पहले यह सन्ताप झेल रखा है और इस आग की विभीषिका को भलीभांति जानते हैं। परन्तु दुःख की बात तो यह है कि जिनके हाथ में राज्य की बागडोर है वे गहरी नींद में सोए हुए हैं।

पहले जालन्धर में बम विस्फोट हुआ। इसके बाद पहले से ही रैड अलर्ट जारी होने के बावजूद आज अमृतसर में आतंकी बम विस्फोट करने में कामयाब हो जाते हैं। और सरकार के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगती। पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री जिनके पास गृहमन्त्रालय भी है को अपनी प्रशासनिक असफलता की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *