गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सुल्तानपुर में 8 साल की बच्ची के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले बठिंडा (पंजाब) के शख्स ने दुष्कर्म किया। इससे पहले उसने बच्ची को अपने मोबाइल फोन पर पोर्न वीडियो दिखाया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
घटना रविवार की बताई जा रही है, जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले शख्स ने उसे लालच देकर अपने घर बुलाया और उसे मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो देखने के लिए बाध्य किया। इस दौरान उसने बच्ची को गलत तरीके से छुआ और उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी के बाथरूम जाने पर बच्ची वहां से भाग निकली और उसने रोते-रोते अपने साथ हुई गंदी हरकत के बारे में माता-पिता को बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के पंजाब बठिंडा का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका नाम जीतेंद्र बताया जा रहा है।
वह पिछले करीब 6 महीने से सुल्तानपुर के एम्युजेंट पार्क में काम कर रहा था। पुलिस का कहना है कि बच्ची ने आरोपी की पहचान कर ली है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची के पिता कंस्ट्रक्शन मजदूर और मां गृहिणी हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…