Ex MLA ने घर में घुसकर तहसीलदार को पीटा, पुलिस थाने में किया हंगामा, गिरफ्तार हुए तो पड़ गए बीमार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 19 Nov 2018

बहराइच। तहसीलदार के कमरे में घुसकर पिटाई करने के मामले में विधायक पति तथा पूर्व विधायक दिलीप वर्मा को कल देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना है कि इस मामले में मुख्यमंत्री के कड़े तेवर के बाद यह कार्रवाई की गई।

नानपारा से भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के सजायाफ्ता पति तथा पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के खिलाफ तहसील में घुस कर तहसीलदार की पिटाई करने के बाद नानपारा कोतवाली में हंगामा करने व सड़क जाम करने के मामले में तीन मुकदमे दर्ज किये गए हैं। 

तहसीलदार की पिटाई के मामले में तहसील कर्मी आंदोलित थे

बहराइच की नानपारा के तहसीलदार की पिटाई के कथित मामले में पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप वर्मा को कल देर रात गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मामल में कड़े रुख के कारण पुलिस ने यह कार्रवाई की है। नानपारा तहसीलदार की पिटाई के मामले में तहसील कर्मी आंदोलित थे।

पूर्व विधायक पर एससी-एसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

नानपारा तहसीलदार मधुसूदन आर्या का कहना था कि वह शुक्रवार को एसडीएम की गाड़ी से तहसील गए थे। तहसील में चैंबर में अपना कामकाज निपटा रहे थे। इसी दौरान वहां पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उनको थप्पड़ मार दिया।

तहसीलदार की तहरीर पर पूर्व विधायक पर एससी-एसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सरकार के कड़े रुख को देखते हुए पुलिस ने पूर्व विधायक दिलीप वर्मा को जरवल से देर रात्रि गिरफ्तार कर लिया। (साभारजागरणडाटकाम)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *