सुखपाल सिंह खैहरा के करीबी बताए जा रहे हैं सुरेश शर्मा
डेली संवाद, अमृतसर
पंजाब के अमृतसर में आम आदमी नेता को गोली मारी गई है। अमृतसर के छेहाटा में आज शाम आप के पूर्व जिला प्रधान सुरेश शर्मा को गोली मारी गई है। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के मुताबिक आप नेता सुरेश को तीन गोलियां मारी गई हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुरेश शर्मा सुखपाल सिंह खैहरा के करीबियों में से एक है। हाई अलर्ट के बीच पंजाब में लगातार वारदात हो रही है। जिससे लोगों में भय का माहौल है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…