विष्णु, डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के मॉडल हाउस में वीभत्स घटना घटी है। एक बुजुर्ग महिला की घर के अंदर जली हुई लाश मिली है। कहा जा रहा है कि महिला ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा कर आत्महत्या की है। फिलहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मॉडल हाउस में 70 साल की बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या की है। महिला का नाम ठाकुर देवी बताया जा रहा है। ठाकुर देवी पत्नी स्वर्गीय अजीत सिंह मॉडल हाउस की रहने वाली बताई जा रही। इसका बेटा मुंबई में बिजनेसमैन है और उसको नुकसान हो गया था।
जिससे यह महिला डिप्रेशन की शिकार थी। आज सुबह जब काम वाली महिला आई तो देखा कि घर का दरवाजा बंद है। लोगों को बताया तो लोगों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो अंदर जली हुई महिला की लाश दिखी।