नगर निगम के बाबुओं, इंस्पेक्टरों और अफसरों की चल-अचल संपत्ति की हो सकती है जांच, विजिलेंस में इनकी शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 407 शब्द|📅 20 Nov 2018
  • डीजीपी विजीलेंस पंजाब के नाम नगर निगम जालंधर के भृष्टाचार के खिलाफ शिकायत
  • नगर निगम की भृष्ट नीतियों की बदौलत निगम पर कर्जा और अधिकारियों के बैंक बैलेंस प्रॉपर्टी बढ़ती है-रजनी शर्मा
  • भृष्टाचार करने वाले अधिकारी की जानकारी दो हम पकड़ेंगे-एसएसपी विजिलेंस
  • भृष्ट अधिकारी एवं भृष्ट नेताओ के खेल मे जनता पिस रही है-किशनलाल शर्मा

डेली संवाद, जालंधर

नगर निगम के बिल्डिंग विभाग, तहबाजारी विभाग, बी एंड आर विभाग, विज्ञापन विभाग में चरम सीमा पर चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब पुलिस के विजिलेंस विभाग के डीजीपी के नाम एसएसपी विजिलेंस जालंधर दलजिंदर सिंह ढिल्लो को रजनी शर्मा के साथ पंजाब पंडित दीनदयाल उपाधयाय स्मृति मंच पंजाब के प्रधान किशनलाल शर्मा, महामंत्री अशोक सरीन, जसवीर बग्गा, अशवनी अटवाल के साथ सौंपा।

इस अवसर पर रजनी शर्मा ने विजिलेंस एसएसपी को बताया कि नगर निगम अधिकारी जनता को पहले बिल्डिंग गिराने के नाम से डरा पैसे लेकर बाद मे अवैध निर्माण करवाने का खेल खेलकर जनता को लूट और सरकार से धोखाधड़ी कर सिर्फ अपने जेबे गर्म कर रहे है।नगर निगम के गलत अधिकारियों की भृष्ट नीतियों की बदौलत हर रोज़ नगर निगम पर कर्जा और निगम अधिकारियों के बैंक बैलेंस व प्रॉपर्टी बढ़ती जा रही है।

जनता का खून चूस रिशवत लेने वाले अधिकारियों की टीम पर भृष्टाचार के मामले दर्ज हो

रजनी ने कहा जनता का खून चूस रिशवत लेने वाले अधिकारियों की टीम पर भृष्टाचार के मामले दर्ज हो। इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा भृष्ट अधिकारी एवं भृष्ट नेताओ के खेल मे जनता पिस रही है क्योंकि जब रक्षक ही भक्षक बनकर कार्य करेंगे तो जुल्म बढेगा ही इसलिए बहुत जल्द नगर निगम के अधिकारी द्वारा महिला के साथ अत्याचार करने,भ्र्ष्टाचार करने के खिलाफ बहुत जल्द महिलायों को साथ लेकर कांग्रेस सरकार के आम जनता पर किये जा रहे अत्याचार के खिलाफ जागो यात्राएं निकाली जाएगी।

जिससे जनता को भृष्ट अधिकारियों को सरक्षण देने वाले नेताओ एवं अधिकारियोंं के बारे जानकारी मिलेगी। इस अवसर पर एसएसपी विजिलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लो ने कहा कि शिकायत को पंजाब पुलिस के विजिलेंस प्रमुख के पैसा भेज दिया जाएगा और अगर आपके धयान मे भृष्टाचार का कोई मामला आता है तो जानकारी दे सीधा मेरे से संपर्क करे भृष्टाचार करने वाले अधिकारी को हम पकड़ेंगे।

इस मौके पर नरेश विज, अशोक सरीन हिक्की,जसवीर बग्गा,अशवनी अटवाल,अजमेर सिंह बादल,हरदीप सिंह राजू,जसपाल सिंह,अमरीक सिंह बिरदी,गौरव राय,बंटी अटवाल,बावा वर्मा,दुष्यन्त वर्मा,राघव सहगल,राजू खन्ना,तजिंदर शर्मा,शिव दुग्गल,अवतार सिंह,शिंदर सिंह,हरमीत सिंह, राकेश शर्मा,रजिंदर शर्मा,गुरदेव सिंह देबी,सुरजीत सिंह,अवतार सिंह,निक्कू सिंह,मोहित सोनी,रमेश सोनी,कुलदीप तिवाड़ी आदि हाज़िर थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *