लोकसभा चुनाव से पहले BJP का मास्टर स्ट्रोक: जेटली ने कहा- सीमा तक करतारपुर कॉरिडोर बनाएगी सरकार, पंजाब की सियासत में उबाल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 743 शब्द|📅 22 Nov 2018

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट मीटिंग में करतारपुर कॉरिडोर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। गुरु नानकदेव के 550वें प्रकाश पर्व से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर की मंजूरी दी। बता दें कि सीमा की दूसरी और पाकिस्तान में सिखों का पवित्र करतारपुर साहिब गुरुद्वारा है।

पाक द्वारा इजाजत न दिए जाने के कारण सिख दूरबीन से करतारपुर साहिब के दर्शन करते हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि सरकार ने फैसला लिया है कि इस पर होने वाले खर्च को केंद्र सरकार पूरी तरह वहन करेगी। केंद्र सरकार ने इसके अलावा सिलवासा में मेडिकल कॉलेज और ओबीसी के सब-कैटिगरी पर काम कर रहे कमिशन को रिपोर्ट देने के लिए और मोहलत दी है।

अब नहीं करने होंगे सीमा से दर्शन

जेटली ने कहा, ‘गुरुनानक देवजी ने करतारपुर साहब में अपने जीवन के 18 साल लगाए। यह भारत की सीमा से कुछ किलोमीटर अंदर पड़ोस की सीमा में है। यहां हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं। भारत की सीमा पर खड़े होकर दर्शन की सुविधा है। कैबिनेट ने फैसला किया है कि डेरा बाबा नानक जो गुरुदासपुर में है, वहां से लेकर इंटरनैशनल बॉर्डर तक एक करतारपुर कॉरिडोर बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह वैसा ही होगा, जैसे कोई बहुत बड़ा धार्मिक स्थल होता है। यहां पर वीजा और कस्टम की सुविधा मिलेगी। इसको व्यापक तरीके से करतार साहिब कॉरिडोर को बनाया जाएगा, यह 3 किलोमीटर का होगा। इसको भारत सरकार पूरी तरह से फंड करेगा।

इस दौरान जब जेटली से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान से इस संबंध में कोई बात हुई है तो उन्होंने कहा कि हम लोग इस संबंध में पड़ोसी मुल्क से इस संबंध में बात करेंगे। हम अपनी तरफ से जोर-शोर से इसकी तैयारी करेंगे, लेकिन पड़ोसी मुल्क क्या करता है, यह पूरी तरह उनके कार्यक्षेत्र में है।

सुल्तानपुर लोधी बनेगा स्मार्ट सिटी

जेटली ने बताया कि कैबिनेट मीटिंग में सुल्तानपुर लोधी को हेरिटेज टाउन बनाने का फैसला किया गया है। सुल्तान पुर लोदी गुरुनानक देवजी के जन्म के साथ संबंधित है। उसको स्मार्ट सिटी की तर्ज पर ही विकसित किया जाएगा। इसके अलावा एक हेरिटेज कॉम्पलेक्स भी बनेगा, जिसका नाम होगा पिंड बाबा नानक दा। इसके अलावा पंजाब में सेंटर फॉर इंटरफेथ स्टडीज भी बनाया जाएगा, जिसकी चेयर कनाडा और यूके में भी होंगी। नानक की जयंती सभी राज्यों और भारतीय दूतावासों में कार्यक्रम होंगे।

ऐलान के साथ ही करतारपुर कॉरिडोर पर छिड़ा क्रेडिट वॉर, सिद्धू-अकाली दल में आर-पार

पाकिस्तान में स्थित करतारतुर साहिब गुरुद्वारे को लेकर भारत सरकार ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया. पंजाब में गुरदासपुर से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक मोदी सरकार एक स्पेशल कॉरिडोर बनवाएगी जिससे करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी फायदा हुआ था. अभी केंद्र सरकार ने इसका ऐलान ही किया था कि इसका श्रेय लेने के लिए राजनेताओं में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया।

सिद्धू ने किया मोदी सरकार का शुक्रिया

पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान दौरे के बाद से ही भारतीय राजनीति में करतारपुर साहिब को लेकर चर्चा शुरू हुई. केंद्र सरकार के ऐलान के बाद सिद्धू ने ट्वीट कर मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि इस फैसले से दोनों देशों के बीच शांति का संदेश जाएगा।

गौरतलब है कि सिद्धू के पाकिस्तान दौरे को लेकर काफी बवाल हुआ था, उन्होंने दावा किया था कि उनके दौरे के दौरान ही पाकिस्तान सरकार करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिए तैयार हुई।

‘अकाली दल की अपील पर हुआ फैसला’

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने भी इस पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि अकाली दल की अपील पर केंद्र सरकार ने जो करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनाने का फैसला लिया है, उसके लिए वह मोदी सरकार का धन्यवाद देती हैं.

‘कौन सिद्धू?’

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने इस फैसले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया है, वह ऐतिहासिक है. नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में उन्होंने कहा कि कौन सिद्धू, इस बारे में सिद्धू का कोई भी रोल नहीं है।

आपको बता दें कि सिखों के प्रथम गुरु नानकदेव ने करतारपुर को बसाया था, कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवन के अंतिम कुछ साल यहां पर ही व्यतीत किए थे. यहां पर एक गुरुद्वारा है, जिसे करतारपुर साहिब कहा जाता है. ये भारत-पाकिस्तान सीमा से चार किलोमीटर दूर है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *