पंजाब में भाजयुमो नेता के मोबाइल पर पोर्न VIDEO और अश्लील मैसेज भेजती थी युवती, पढ़ें बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 22 Nov 2018

दीपक गुप्ता
डेली संवाद, लुधियाना

लुधियाना के अमरपुरा के रहने वाले नितिन टंडन की शिकायत पर एक युवती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नितिन टंडन ने बताया कि उसके चाचा अश्विनी टंडन भाजपा के मंडल प्रधान हैं। उनके बेटे रजत टंडन से शादी करने के लिए युवती उनके परिवार पर दवाब बनाने में लगी हुई है।

युवती सरेआम धमकियां देती है कि उसकी शादी न कराने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। वो जहर खाकर मर जाएगी और उन्हें फंसा देगी। युवक का कहना है कि युवती की हरकतों से उनकी बहुत बदनामी हो रही है। उसकी धमकियां से अश्विनी टंडन का सारा परिवार परेशान है।

नितिन टंडन ने जब युवती को ऐसा करने से रोका तो वो उससे रंजिश रखने लगी। उसके बाद उसने नितिन तथा उसकी पत्नी के मोबाइल और फेसबुक अकाउंट में गलत व गंदे मैसेज भेजने शुरू कर दिए। जिसके चलते तीन अगस्त को उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई। जहां युवती ने लिखित में माफी मांग कर भविष्य में ऐसा नहीं करने का वादा किया।

नितिन टंडन का आरोप है कि इसके बाद भी उस पर कोई असर नहीं हुआ। वो उसे फोन करके जान से मारने की धमकियां देने लगी। इसके बाद 23 अगस्त के दिन पुलिस को दी शिकायत में उसने फिर से पंचायत में माफीनामा लिख कर दिया।

मगर उसके बाद उसने फिर से नितिन व उसकी पत्नी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और धमकियों को भेजने का सिलसिला जारी रखा। युवती उन्हें धमकाती थी कि वो फेसबुक पर 100 फर्जी आईडी बना कर उनके पूरे खानदान को बदनाम कर देगी। जिससे वो किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *