पंजाब में पुलिस थाने और रामलीला पंडाल को बम से उड़ाने की साजिश, पुलिस ने मक्का मस्जिद के मौलवी समेत तीन संदिग्धों को उठाया, थाने के बाहर बजरंग दल और मुस्लिम भिड़े

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 691 शब्द|📅 23 Nov 2018

बटाला के पुलिस थाने और रामलीला पंडाल को बम से उड़ाने की साजिश के खुलासे के बाद पुलिस ने मक्का मस्जिद के मौलवी समेत तीन संदिग्धों को उठाया

-थाने व एएसएसपी कार्यालय के बाहर भिड़े बजरंग दल के कार्यकर्ता और मौलवी व संदिग्धो को छुड़ाने आए मुस्लिम भाइचारे के लोग

-बजरंग दल ने एसएसपी कार्यालय के बाहर मुस्लिम भाइचारे के लोगों के जबदस्ती चेक किए आधार कार्ड, भाजपा जिला प्रधान भाटिया भी बजरंग दल की स्पोर्ट पर पहुंचे

डेली संवाद, बटाला (पंजाब)

अमृतसर के निरंकारी भवन में पाकिस्तान की आर्मी की मदद से आतंकी विस्फोट के बाद आतंकियों की और से बटाला के थाने व रामलीला पंडाल को बम से उड़ाने की आतंकी साजिश रचने का खुफिया एंजसियों की और से खुलास करने के बाद बटाला पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

बटाला पुलिस देर शाम मक्का मस्जिद के मौलवी समेत तीन संदिग्धो को पूछताछ के लिए उठा कर सिविल लाइन थाने ले आई। चारो से पूछताछ चल रही है। मौलवी पश्चिमी बंगाल से संबधित बताया जा रहा है। वहीं मौलवी के साथ पकड़े गए तीन और संदिग्धो में से दो मलेरकोटला और एक पश्चिमी बंगाल से संबधित बताया जा रहा है।

एसएसपी बटाला ओपिंदरजीत सिंह घुम्मन खुद थाने में बैठ कर देर रात तक मौलवी और संदिग्धों से पूछताछ करते नजर आए। एक एंक संदिग्ध ने बताया कि वो बटाला में धर्म प्रचार के लिए आया था। संदिग्ध अपने आधार कार्ड या पहचान से संबंधित कोई पहचान पत्र पुलिस को दिखा नहीं पाए। पुलिस ने उनके बताए पते पर पश्चिमी बंगाल व मेलरकोटला पुलिस को मेल भेज कर उनके बारे में जानकारी मंगवाई है।

वहीं मौलवी समेत मुस्लिम से संबधित तीन संदिग्धों को छुड़ाने के लिए चल रही पुलिस कार्रवाई पर दबाव बनाने के लिए बटाला में रहते मुस्लिम भाइचारे के संबंधित लोगों की भीड़ थाने पहुंचने की सूचना पाकर बजरंग दल के प्रधान हनी मित्तल बजरंगियों समेत थाने पहुंच गए। माहौल में तनाव बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बाहर निकाल कर थाने का गेट बंद कर लिया। इसके बाद बाहर दोनों पक्षों में तीखी तकरार हो गई।

बजरंग दल वालों में और मुस्लिम भाइचारे के लोगों में हाथापाई होने की नौबत आ गई। सारा तमाशा सिविल लाइन थाने के बाहर और चंद कदमों की दूरी पर स्थित एसएसपी बटाला कार्यालय के सामने चलता रहा। माहौल लगातार बिगड़ता रहा लेकिन पुलिस का एक भी आदमी या अधिकारी माहौल और तनाव को शांत करने के लिए बाहर नहीं निकला।

मुंस्लिम भाइचारे के लोगो ने रोष जताया कि पुलिस ने उनके धर्मगुरू और उनके तीन साथियों को थाने में बंद कर दिया है और पूछताछ का बहाना बना कर छोड़ नहीं रही। वहीं बजरंग दल के प्रधान हनी मित्तल ने कहा कि जो पकड़े गए हैं जब तक अपनी पहचान के सबूत नहीं देते तब तक उन्हें थाने से बाहर निकलने दिया जाएगा। पुलिस अपनी कार्रवाई निष्पक्ष तरीके से करे क्योंकी यह राष्ट्रीय सुरक्षा का का मामला है, पता चलाए कि बाहरी आदमी बटाला में कोई आतंकी साजिश तो नहीं रच रहे थे।

बिगड़े माहौल में भाजपा के जिला प्रधान भाटिया भी बजरंग दल वालों की स्पोर्ट पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पंजाब मे बम फूट रहे हैं। सीमा पार से पाकिस्तान की शह पर निर्दोषों के खून बहाने की साजिशें रची जा रही हैं। ऐसे में पकड़े गए संदिग्धों को पुलिस पूछताछ पूरी होने से पहले छुड़ाने के लिए की जा रही सिफारिशों को बर्दाशत नहीं किया जाएगा।

वहीं बजरंग दल वालों ने थाने व एसएसपी कार्यालय के बाहर संदिग्ध मौलवी व संदिग्धो को छुड़ाने के लिए इक्टठा हुए मुस्लिमि भाइचारे के लोगों के देर रात दस बजे जबरदस्ती पहचान पत्र व आधार कार्ड चेक करने शुरू कर दिए। इससे एक बार फिर दोनों पक्षों में माहौल तनावपूर्ण बन गया। वहीं बजरंग दल के तीखे तेवर देख कर मुस्लिम भाइचारे के लोग थाने के बाहर से चले गए।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की और से पकड़े गए संदिग्धो ने मौलवी ने मलेरकोटला में एक रहती कांग्रेस की एक बड़ी राजनेता व पंजाब पुलिस के एक एडीजीपी से फोन पर थाना पुलिस की बात कराई कि वो उन्हें जानते हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *