RSS पर दयालू हुए अमर सिंह, सेवा भारती संस्थान को दान कर दिया 4 करोड़ का बंगला और 4 बीघा खेत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 24 Nov 2018

धनंजय सिंह
डेली संवाद, आजमगढ़/ लखनऊ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को एक समय कोसने वाले समाजवादी पार्टी से अलग हो चुके राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने अपनी पूरी पैतृक संपत्ति कथित तौर पर संघ के सेवा भारती संस्थान को दान कर दी। अमर सिंह ने जिस संस्था को अपनी संपत्ति दान की है, वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ही प्रकल्प है।

अमर सिंह की पैतृक संपत्ति में चार करोड़ रुपये का पारिवारिक बंगला है। दस बीघा खेत भी इनकी संपत्ति में शुमार है, इसकी कीमत भी दस करोड़ रुपये है। करीब पंद्रह करोड़ रुपये की संपत्ति आरएसएस को दान कर दी गई है।

आजमगढ़ जिले के तरवा गांव में पैदा हुए अमर सिंह

आजमगढ़ जिले के तरवा गांव में पैदा हुए अमर सिंह यहां से काफी लगाव रखते थे। यहां तक कहा जाता है कि समाजवादी पार्टी सरकार में आजमगढ़ में जितने भी विकास के कार्य हुए उन सबमें अमर सिंह की ही मुख्य भूमिका रही। मुलायम सिंह यादव से अलग होने के बाद अमर सिंह ने पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोक मंच नाम की एक पार्टी बनाई, उन्हें उम्मीद थी कि आजमगढ़ जिले में कम से कम उनकी पार्टी के लोग चुनाव जीतेंगे।

अमर सिंह ने अपनी पैतृक संपत्ति को दान कर दिया है

इस पूरे मामले में जब हमने उनके भाई अरविंद सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि अपनी पैतृक संपत्ति दान की है या नहीं की है इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और ना ही वह इसका स्पष्टीकरण दे सकते हैं। खुद अमर सिंह से बात की जाए तो वह ज्यादा बेहतर बताएंगे, वहीं उनके करीबी रहे लोगों ने इस बात की पुष्टि तो जरूर की कि अमर सिंह ने अपनी पैतृक संपत्ति को दान कर दिया है लेकिन अपना नाम प्रकाशित करने के लिए मना कर दिया। (इनपुट-NBT)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *