पंजाब के पठानकोट में सर्च जारी, कांगड़ा में दिखे सात संदिग्ध, बस में सवार थे सभी, दोनों राज्यों में हाई अलर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 390 शब्द|📅 24 Nov 2018

डेली संवाद, पठानकोट/कांगड़ा

पंजाब से सटे हिमाचल के कांगड़ा जिले में एक छात्र ने बस में सात संदिग्ध देखा। इसके बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। छात्र ने सफर के दौरान साथ बस में बैठे इन संदिग्धों की सूचना बाकायदा धर्मशाला थाने में दी। छात्रा का दावा है कि पठानकोट से धर्मशाला आ रही जिस बस में वह बैठा, उसमें सात संदिग्ध लोग सवार थे।

छात्र ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार को वह एचआरटीसी बस में शाहपुर से बैठा। बस की पिछली सीट पर सात संदिग्ध लोग बैठे हुए थे। वह भी उनके साथ बैठ गया और अपने काम से गगल में उतर गया।

सात संदिग्धों में से एक का चेहरा व्हाट्सएप पर भेजे फोटो से हूबहू मिलता था

इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर उसके दोस्त ने एक मेसेज भेजा। इसमें दिल्ली में 7 आतंकवादियों के ग्रुप की एंट्री को लेकर एक ऑडियो और फोटो था। छात्र का दावा है कि बस में बैठे सात संदिग्धों में से एक का चेहरा व्हाट्सएप पर भेजे फोटो से हूबहू मिलता था। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि छात्र के बयानों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को अलर्ट किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हथियारों से लैस दो से चार संदिग्धों को घूमते हुए देखा

उधर, पठानकोट के सीमावर्ती गांव शादीपुर में शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति ने हथियारों से लैस दो से चार संदिग्धों को घूमते हुए देखा। संदिग्धों के पास बैग होने की बात भी कही जा रही है।

गांव के किसान बलबीर सिंह उर्फ काका शुक्रवार शाम को गेहूं की बिजाई कर रहा था। उसके ट्रैक्टर की लाइट सामने पड़ने से उसने दूर खेत में जाते दो से चार संदिग्ध देखे। उनके कंधों पर बड़े-बड़े बैग और हथियार जैसी वस्तुएं थीं। वह वहीं खेत में ट्रैक्टर छोड़कर गांव की ओर भाग आया। उसने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी।

सरपंच ने इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और संदिग्ध लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि काफी सर्च के बाद भी पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। अभी तक ही सर्च में कोई संदिग्ध नहीं मिला है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *