अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली/लखनऊ
अयोध्या में सरयू तट पर भगवान श्रीराम की 221 मीटर ऊंची मूर्ति की स्थापना का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश की चुनावी सभाओं से वापस आने के बाद इस प्रस्ताव पर सहमति दी। देर रात हुई बैठक में योगी के समक्ष भगवान राम की मूर्ति व उसके आसपास किये जाने वाले सुंदरीकरण समेत अन्य कामों का प्रस्तुतीकरण दिया गया। यह मूर्ति गुजरात के सरदार सरोवर में लगाई गई सरदार पटेल की मूर्ति स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से भी ऊंची होगी।
#UPGovt unveils the first look of #LordRam statue, Which will be installed in Ayodhya. pic.twitter.com/BEemrxyEh9
— Government of UP (@UPGovt) November 25, 2018
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विहिप की धर्मसभा की पूर्व संध्या पर अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची विशालकाय दिव्य मूर्ति स्थापित कराने तोहफा दिया। यह भव्य मूर्ति कांसे की होगी। इस मूर्ति के साथ अत्याधुनिक म्युजियम भी स्थापित होगा। इसमें अयोध्या और राम से जुड़ा पूरा इतिहास होगा।
प्रजेंटेशन के समय प्रसिद्ध मूर्तिकार रामसुतार भी मौजूद थे
मुख्यमंत्री के सामने धनुष पर बाण चढ़ाने के लिए तत्पर वनवासी राम के स्वरूप वाली मूर्ति थी तो अलग-अलग स्वरूप में राजा राम के छवि वाली एकल मूर्ति रखी गई। मुख्यमंत्री ने छत्र के नीचे भगवान राम की पूर्ण स्वरूप वाली राजा राम के वेश वाली मूर्ति को लगाए जाने पर अपनी सहमति दी। प्रजेंटेशन के समय प्रसिद्ध मूर्तिकार रामसुतार भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश की चुनावी सभाओं से लखनऊ वापस आने के बाद कल रात को इस प्रस्ताव पर सहमति दी। देर रात हुई बैठक में योगी के समक्ष भगवान राम की मूर्ति व उसके आसपास किये जाने वाले सुंदरीकरण समेत अन्य कामों का प्रस्तुतीकरण दिया गया।
श्रीराम की मूर्ति 151 मीटर ऊंची होगी, जबकि मूर्ति के ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र तथा नीचे 50 मीटर का चबूतरा होगा। इस तरह मूर्ति की कुल ऊंचाई 221 मीटर संभावित है। राममूर्ति कांस्य की होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पांच वास्तुविद फार्मों ने प्रस्तुतीकरण दिया गया।
मूर्ति के चबूतरे के भीतर होगा म्यूजियम
5 architect firms have given a presentation before CM Yogi Adityanath for construction of a 151m tall statue of Lord Ram in Ayodhya. In the pedestal under statue,there will be a museum showcasing history of Ram Janmabhoomi&related subjects.Selection of plot for statue is still on pic.twitter.com/kQd4hH80RF
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 24, 2018
बताया गया कि मूर्ति के 50 मीटर ऊंचे चबूतरे के भीतर ही भव्य व अत्याधुनिक म्यूजियम बनाए जाने की योजना है। जिसमें सप्तपुरियों में अयोध्या का इतिहास, इक्ष्वाकु वंश के इतिहास में राजा मनु से लेकर वर्तमान श्रीराम जन्मभूमि तक का इतिहास होगा। इसके साथ ही भगवान विष्णु के समस्त अवतारों के विवरण समेत भारत के सभी सनातन धर्मों के विषय में आधुनिक तकनीक के जरिये प्रदर्शन की व्यवस्था होगी।
इस योजना का विकास 250 एकड़ से अधिक भूमि पर होगा। योजना के लिए उपयुक्त भूमि का चयन, मिट्टी का परीक्षण, विंड टनेल टेस्टिंग समेत अन्य कार्य कराये जा रहे हैं। इस मौके पर स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाने वाले विख्यात मूर्तिकार राम सुतार भी मौजूद थे। बताया गया कि भगवान राम की मूर्ति के आसपास सुंदरीकरण के अलावा कई राष्ट्रों के पर्यटन भवन बनवाने व अन्य निर्माण कार्य कराने की भी योजना है।
कैसी होगी भव्य राम मूर्ति
- राममूर्ति 151 मीटर ऊंची होगी।
- मूर्ति के ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र होगा।
- नीचे 50 मीटर का चबूतरा होगा।
- इस तरह मूर्ति की कुल ऊंचाई 221 मीटर संभावित है।
- राममूर्ति कांस्य की होगी।
- 250 एकड़ से अधिक भूमि पर होगा इस योजना का विकास।
- मूर्ति के आसपास बनेंगे कई राष्ट्रों के पर्यटन भवन
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…