लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए BJP की रणनीति, बूथ स्तर पर यूनिट बनाएगी भाजपा : राकेश राठौर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 444 शब्द|📅 25 Nov 2018

जिला अमृतसर की संगठानत्मक बैठक लेने पहुंचे जोनल प्रभारी राठौर

डेली संवाद, अमृतसर

लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में संगठनात्मक दृष्टि से संगठन के विस्तार की प्रतिक्रिया को पूरा करने के उद्देश्य से भाजपा की संगठनात्मक बैठकों का जोर चल रहा है। बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती देने के लिए पार्टी द्वारा कर्मठ कार्यकर्ताओं को विभन्न क्षेत्रों में जिम्मेवारियां सौंपी जा रही है।

इसी श्रृंखला में जिला अमृतसर की एक बैठक भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की रूप-रेखा देखने व पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देने के लिए प्रदेश महामंत्री, जोनल प्रभारी व अमृतसर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रभारी राकेश राठौर विशेष रूप में उपस्थित हुए।

पार्टी संगठनात्मक ढांचे के विस्तार व बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राकेश राठौर ने कहा कि पार्टी संगठनात्मक ढांचे के विस्तार व बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए पूरी तरह से गंभीर है और प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के नेतृत्व में प्रदेश स्तर से लेकर शक्ति प्रमुखों तक पार्टी का विस्तार हो रहा है। उन्होंने जिला अधिकारियों को मोर्चे, मण्डल व शक्ति प्रमुख तक अपनी टीमें जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए कहा।

राकेश राठौर ने बताया कि जल्द ही पूरे प्रदेश भर में संगठनात्मक ढांचे का विस्तार पूर्ण कर लिया जाएगा। जिसके बाद प्रदेश स्तरीय शक्तिप्रमुखों की बैठक व जनवरी माह में बूथ स्तर की ईकाईयों की बैठक प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक द्वारा की जाएगी। राठौर ने कहा कि पार्टी का संगठन प्रदेश भर में पूरी तरह मजबूत है और कार्यकर्ता मोदी सरकार की जन हितैषी नीतियों व केन्द्र की सफलतम परियोजनाओं के लाभार्थियों तक संपर्क करे ताकि एक बार फिर से प्रदेश भाजपा 13 लोकसभा सीटें जीत कर मोदी को देश का प्रधानमंत्री बना सकें।

ये नेता उपस्थित थे

इस बैठक में जिला अमृतसर से प्रभारी उमेश शारदा, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, महामंत्री डा. राम चावला, अनुज सिक्का, संजीव खोसला, नरेश शर्मा, जरनैल सिंह ढोट, सर्बजीत सिंह शैंटी, नरिन्दर शेखर लूथरा, कुमार अमित, एकता वोहरा, ओम प्रकाश अनारिया, मोहित महाजन, सुखविन्दर सिंह पिंटू, मनोहर सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख डा. हरविन्दर संधू, जनार्दन शर्मा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष गौतम अरोड़ा. महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तरूण जस्सी, सोशल मीडिया इंचार्ज अजय अरोड़ा, जोगिन्दर वाही, पवन खन्ना, तरुण अरोड़ा, गौरव गिल, अंकुश मेहरा, अविनाश शैला, रमन शर्मा के इलावा मण्डलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के अध्यक्ष व शक्ति केन्द्र प्रमुख आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *