14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है
नई दिल्ली। नोएडा में शादी का झांसा देकर एक उद्योगपति महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा कथिततौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि शुक्रवार रात महिला ने थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सूर्यकांत त्रिपाठी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया है।
न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, थाना प्रभारी ने बताया कि सूर्यकांत ने महिला को बताया कि वह अविवाहित है। महिला के पति की कुछ समय पूर्व मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…






