कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, 150 करोड़ रुपए रिलीज करने की अपील की

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 567 शब्द|📅 25 Nov 2018
  • पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा ऐतिहासिक नगरों के सडक़ प्रोजेक्टों की जल्दी से मंजूरी के लिए गडकरी के निजी दख़ल की मांग

  • श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के लिए सी.आर.एफ के तहत 150 करोड़ रुपए अतिरिक्त फंड देने के लिए केंद्र से अपील

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित सुलतानपुर लोधी, बटाला और डेरा बाबा नानक ऐतिहासिक नगरों के सडक़ प्रोजेक्टों की जल्दी से मंजूरी के लिए केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निजी दख़ल की माँग की है। गुरू जी का 550वां प्रकाश पर्व नवंबर, 2019 में मनाया जा रहा है।

नितिन गडकरी को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोजेक्टों से संबंधित पंजाब सरकार की विनती को स्वीकृत करने के लिए वह भारत सरकार के बहुत धन्यवादी हैं। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब के लिए श्रद्धालुओं के सुखद ढंग से पहुँचने के लिए करतारपुर के लिए रास्ता खोलने के लिए वह विशेष तौर पर धन्यवादी हैं।

150 करोड़ रुपए फंड देने की भी माँग की है

इन धार्मिक नगरों की ऐतिहासिक महत्ता के मद्देनजऱ कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सुलतानपुर लोधी, बटाला, डेरा बाबा नानक और गुरदासपुर में सडक़ों का स्तर ऊँचा उठाने के लिए केंद्रीय सडक़ फंड (सी.आर.एफ) के तहत अतिरिक्त 150 करोड़ रुपए फंड देने की भी माँग की है।

मुख्यमंत्री ने 260 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 21.300 किलोमीटर का हिस्सा (आर.डी 16.800 से 38.100 तक, जो इस समय पर 10 मीटर कैरीवेज़ के साथ द्विमार्गी है) को चतुर्थमार्गी करने की भी केंद्रीय मंत्री से माँग की है। यह रास्ता जालंधर -कपूरथला -सुलतानपुर लोधी एन.एच 703 का हिस्सा है। यह बहुत महत्वपूर्ण राजमार्ग है जो पवित्र नगर सुलतानपुर लोधी को बाकी पंजाब के साथ और उससे भी अधिक जोड़ता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है

इस राजमार्ग का विशेष हिस्सा पहले ही चतुर्थमार्गी है और यह एक गोलाकार सडक़ कपूरथला नगर का बाइपास है परन्तु श्रद्धालुओं के आने-जाने बढऩे की संभावना के कारण 21.300 किलोमीटर का हिस्सा चतुर्थमार्गी करना ज़रूरी है।

मुख्यमंत्री ने तरनतारन-गोइन्दवाल साहिब-कपूरथला सडक़ को तुरंत राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के लिए भी ज़ोर डाला है। क्योंकि यह श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से सम्बन्धित है और सुलतानपुर लोधी को अमृतसर के साथ जोड़ता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के पत्र नंबर एन.एच -14012 /2/2015 -पी और एम, तारीख़ 06.11.2017 के द्वारा पहले ही उपरोक्त सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है।

श्री गुरु नानक देव जी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में बटाला भी है

मुख्यमंत्री ने गडकरी को यह भी बताया कि डेरा बाबा नानक में करतारपुर रास्ता खोलने के ऐलान के मद्देनजऱ इसको बटाला के साथ चतुर्थमार्गी राष्ट्रीय राजमार्ग के द्वारा जोड़ा जाना चाहिए। जिससे श्रद्धालु इस छोटे रास्ते के द्वारा करतारपुर साहब जाने में समर्थ हो सकें।

गौरतलब है कि सुलतानपुर लोधी की धार्मिक महत्ता है क्योंकि श्री गुरु नानक देव जी के अपने जीवन के 14 वर्ष यहाँ गुज़ारे हैं और अपनी उदासियों से पहले यहां ही ज्ञान हासिल किया। इसके अलावा श्री गुरु नानक देव जी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में बटाला भी है जहां उनका विवाह हुआ था और डेरा बाबा नानक में उन्होंने अपने सांसारिक जीवन के आखिरी दिन व्यतीत किये थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *