पंजाब भाजयुमो प्रधान सन्नी शर्मा ने जालंधर में इन युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी, कहा – हर बूथ होगा मजबूत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 450 शब्द|📅 25 Nov 2018

पंजाब मे घर-घर नौकरी देने का वादा कर आई कांग्रेस घर घर नशा पहुंचा रही है-गौरव राय

डेली संवाद, जालंधर

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल 6 की एक विशेष बैठक मंडल प्रधान गौरव राय की अध्यक्षता मे सम्पन हुई। जिसमें पंजाब युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शर्मा, पंजाब युवा भाजपा मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की, पंजाब कल्चरल इंचार्ज सन्नी शर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष अजय चोपड़ा, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य साहिल शर्मा, ज़िला युवा भाजपा प्रधान मनीश विज, महामंत्री अर्जुन खुराना, संजीव मनी, कार्तिक दुग्गल, चंदन भनोट विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस अवसर पर मंडल प्रधान गौरव राय ने मंडल प्रधान अजय चोपड़ा व जिला युवा मोर्चा प्रधान मनीश विज से विचार विमर्श कर अपनी टीम का विस्तार करते हुए जसप्रीत सिंह मोंटू (पक्का बाग), सौरभ गोयल (रमेश कॉलोनी), कुलबीर सिंह जौहल( हरगोबिंद पुरा), राहुल चोपड़ा (लाजपत नगर), राहुल शर्मा (सेंट्रल टाउन), करन गुप्ता (सिविल लाइन), कमलप्रीत सिंह राय (ओल्ड जवाहर नगर) को उप-प्रधान बनाया गया है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

इसी तरह अंकित शर्मा बिन्नी (मंडी रोड) व हरप्रीत सिंह गुगु (आबादपुरा) को महामंत्री, मुकुल कत्याल (लाजपत नगर) को कैशियर, वरिंदर सिंह (पी एंड टी कॉलोनी), यथार्थ सरना (नेहरू गार्डन रोड), विवेक चौहान (चहार बाग) प्रदीप सिंह जौहल (मकदूमपूरा), पुनीत चावला विशु (ज्योति चौक), दीपक कुमार (मखदुमपूरा), विवेक कुंद्रा (नेता जी पार्क) को सचिव नियुक्त किया गया है।

नीरज गुप्ता (मंडी रोड) को मीडिया इंचार्ज, रोहित पाठक (प्रताप रोड) को आफिस इंचार्ज, मनजिंदर दुरका (अर्जुन नगर) को स्पोर्ट्स इंचार्ज, रिशभ शर्मा (अर्जुन नगर) को मोदी ऐप इंचार्ज, रिशभ कालिया (मंडी रोड) को सोशल मीडिया इंचार्ज, राकेश कुमार शेरू (लडोवाली रोड) को कल्चर इंचार्ज, राकेश कुमार (सैदां गेट) को स्वच्छ भारत इंचार्ज, मयंक कुमार (मास्टर तारा सिंह नगर) को कॉलेज आउटरीच इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

गौरव ने सभी नए पदाधिकारियों का भाजपा का पटके डाल सम्मान करते हुए कहा पंजाब मे घर-घर नौकरी देने का वादा कर आई कांग्रेस घर-घर नशा पहुंचा रही है जिसकी वजह से पंजाब के नौजवानों की जवानी खराब हो रही है। इसलिए नशे को खत्म करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

पंजाब के हर बूथ पर भाजपा मजबूत करेगा युवा मोर्चा- सन्नी शर्मा

पंजाब युवा मोर्चा के प्रधान सन्नी शर्मा ने कहा पंजाब के हर बूथ पर भाजपा मजबूत करेगा युवा मोर्चा जिसके लिए हर ज़िला स्तर मंडल स्तर तक बैठकों का आयोयंन किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की, मनीष विज, सन्नी शर्मा, संजीव मनी, अर्जुन खुराना ने अपने विचार रखे। इस मौके पर मंडल 7 युवा भाजपा प्रधान मयंक व्यास, मनीष रामपाल, गौरव राय, करन राना, दविंदर मिंटू, साइमन पूरी, अजय जगोता, पारस ककड़ आदि युवा उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *