कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू के विवादित बोल: ‘ठोको ताली’ के बाद कहा- महिला मेयर को भी ठोको

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 26 Nov 2018

इंदौर। BJP की स्थानीय विधायक और शहर की महापौर मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ को लेकर पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की विवादित टिप्पणी ने चुनावी तूल पकड़ लिया। बीजेपी ने कथित अभद्र बयानबाजी को लेकर पूर्व क्रिकेटर के खिलाफ विरोध जताते हुए उन्हें “हजरत बुद्धू” कहा और उन पर आधी आबादी के अपमान का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

गौड़, इंदौर की प्रथम नागरिक होने के साथ शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-चार से विधायक भी हैं। वह अपने परिवार की इसी परंपरागत सीट से एक बार फिर भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में हैं। सिद्धू के विवादास्पद बयान के खिलाफ बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने यहां ऐतिहासिक राजबाड़ा महल के सामने देवी अहिल्या की प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

धरने के बाद भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा, “हजरत बुद्धू ने एक महिला नेता के लिये बेहद अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल किया है। आधी आबादी का अपमान करने वाली इस टिप्पणी के लिये उन्हें माफी मांगनी चाहि।” नई दिल्ली से बीजेपी की लोकसभा सांसद ने कहा, “मैं सिद्धू को हजरत बुद्धू इसलिये कह रही हूं, क्योंकि उनकी हरकतें समझदार व्यक्तियों वाली नहीं हैं। “ठोको ताली” कहना किसी लाफ्टर चैलेंज की भाषा तो हो सकती ह। लेकिन राजनीतिक मंच की अपनी गरिमा होती है।”

महिला महापौर पर ये किया था कमेंट

शहर में विकास कार्यों के लिये लोगों के घर जबरन तोड़े जाने का इल्जाम लगाते हुए सिद्धू ने यहां एक हालिया चुनावी सभा में कहा था, “ताली ठोको और इसके साथ महापौर (गौड़) को भी ठोको। महापौर साहिबा, लोकतंत्र अहंकार नहीं सहता। तुमने बसे-बसाये लोगों को उजाड़ डाला और उन्हें उनके (तोड़े गये) घरों का मुआवजा भी नहीं दिया। तुमने उनकी रोजी-रोटी छीन ली।”

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *