डिप्स भोगपुर के विद्यार्थियों ने किया जंग-ए-आज़ादी का दौरा, छात्रों को शहीदों की शहादत से रूबरू करवाया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 26 Nov 2018

डेली संवाद, जालंधर

‘वतन पर जो फिदा होगा अमर वे नौजवान होगा’। ‘रहेगी जब तलक दुनिया ये अफसाना बयां होगा’। इन पंक्तियों को मुख्य रखते हुए डिप्स स्कूल भोगपुर के विद्यार्थियों को भारत तथा पंजाब के शहीदों की शहादत से रूबरू करवाने के उदेश्य से करतारपुर स्थित जंग-ए-आज़ादी का भ्रमण करवाया गया।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

इसमें प्री-विंग से लेकर 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को इस शैक्षणिक दौरे पर लेजाया गया। जहां विद्यार्थियों ने पंजाब के शहीदों तथा उनके बलिदान की दास्तां के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ उन्होंने शहीदों की शहादत के विभिन्न गलियारों का भ्रमण किया तथा जंग-ए-आज़ादी की लहर के बारे में ज्ञान प्राप्त किया।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

विद्यार्थियों को शहीद-ए-मीनार में तस्वीरे दिखाते हुए बताया गया कि किस प्रकार अंग्रेजों ने भारतीयों पर जुलम किये तथा भारतीयों ने अपनी जान न्यौछावर करते हुए अपने देश को आज़ाद करवाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार के ऑडीटोरियम, मूवी हाल, ओपन एयर थिएटर, लाइब्रेरी, रिसर्च सैंटर, सैमीनार हाल देखा तथा शहीदों बाबत विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल रमिंदर कौर ने सभी विद्यार्थियों को सदा शहीदों के प्रति सम्मान भाव रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उनके साथ स्कूल के अध्यापक भी उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *