जिला स्तरीय जूडो में डिप्स ने प्रथम रनरअप ट्राफी जीती, डिप्सीयंस ने 4 स्वर्ण, 10 रजत तथा 5 कांस्य पदक प्राप्त किए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 398 शब्द|📅 27 Nov 2018

डेली संवाद, जालंधर

डिप्स स्कूल यू.ई के डिप्सीयंस ने जि़ला स्तरीय जुड्डो प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण, 10 रजत तथा 5 कांस्य पदक सहित ओवरआल रनरअप ट्राफी जीत कर अपने शानदार खेल कौशल को सबके समक्ष प्रस्तुत किया। गत दिवस सरकारी सी. सै.स्कूल लाडोवाली रोड जालंधर में जि़ला स्तरीय जुड्डों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

प्रतियोगिता को लडक़े तथा लड़कियों की विभिन्न कैटारगी की कसौटी पर परखते हुए विभिन्न आयु वर्ग तथा विभिन्न वेट कैटागिरी में विभाजित किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के जुड्डों खिलाडिय़ों ने भाग लेते हुए अपने खेल को सबके समक्ष प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में डिप्स अर्बन एस्टेट फेज-1 के 22 डिप्सीयंस ने भाग लिया।

खेल कौशल को सबके समक्ष प्रस्तुत करते हुए डिप्सीयन जसनूर ने अंडर 18 की 50 किलों से कम कैटागिरी में, अरुन ने 40 किलों से कम में, वरुन ने 55 किलो से कम, तथा शिवम ने 50 किलो से अधिक कैटागरी में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी के साथ लडक़ों की कैटागरी में आर्यन तथा राघव ने अंडर 18 की -40 कैटागरी में, हरनूर ने -45 किलो में, रोहन ने + 45 किलो में रजत पदक प्राप्त किया।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

इस दौरान लड़कियों की अंडर 18 तथा अंडर 14 वेट कैटागरी में सांची ने +35 किलो में, कीर्ति ने -30 किलो में, इशिका ने +30 किलो में मनीशा ने+60 किलो में , आशिना ने +65 किलो में तथा सहजप्रीत ने +50 किलो में रजत पदक प्राप्त किया। लडक़ो में अंडर 14 में अरमान ने -30 किलो में कांस्य पदक, लड़कियों की अंडर 14 तथा 18 में गुरलीन ने -25 किलो में, किंजल ने +40 किलो में , हरप्रीत ने +40 किलो में तथा नंदनी ने -30किलो में कांस्य पदक प्राप्त किया।

इस अवसर पर डिप्स चेन के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह, एम.डी तरविंदर सिंह, सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा तथा स्कूल की प्रिंसीपल नीलू बावा ने सभी विजेता विद्यार्थियों तथा उनके जुड्डो कोच अमिता बद्दन को इस शनदार जीत पर बधाई दी तथा भविष्य में इसी प्रकार शनदार प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *