डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में आज करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों ने अखिल भारतीय ह्युमन राईट आर्गेनाइजेशन के प्रधान शशि शर्मा के दफ्तर में तेज धार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक अन्य व्यक्ति सहित शशि शर्मा का बेटा सनी भी बुरी तरह से घायल हो गया। घायलों का इलाज जालंधर के के निजी हस्पताल में चल रहा है।
इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)
जानकारी के मुताबिक कुछ लोग शशि शर्मा के दफ्तर में आये और उनके बारे में पूछताछ शुरू कर दी। दफ्तर में बैठे युवक ने बताया की शशि अंदर ही हैं तो कुछ लोग और दफ्तर में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही सुभाष सोंधी, विपिन सभ्रवाल समेत लोग पहुंचे।
पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया
इसके बाद सभी लोगों ने तेज धार हथियारों से उनपर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट की खबर से तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…