पाकिस्तान के करतारपुर में खालिस्तानी आतंकी के साथ सिद्धू ने खिंचाई फोटो, अकाली दल ने मांगा इस्तीफा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 368 शब्द|📅 29 Nov 2018

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली

नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि सोशल मीडिया में जारी एक फोटो से उनकी यह यात्रा और विवादों में पड़ गई। दिल्ली के विधायक और अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक फोटो ट्वीट करते हुए सिद्धू की खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला के साथ तस्वीर साझा की है।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

अकाली नेता मनजिंदर सिंह ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सिरसा पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने यह कहते हुए पाक का दौरा करने से मना कर दिया था कि पाक भारत और पंजाब के खिलाफ गतिविधियों का समर्थन करता है, लेकिन उसके अपने ही मंत्री (नवजोत सिंह सिद्धू) उनकी इच्छा के खिलाफ वहां जाते हैं और गोपाल सिंह चावला के साथ फोटो खिंचवाते हैं, जो हाफिज सईद का करीबी और भारत विरोधी है. क्या कैप्टन साहब अपने गैरजिम्मेदार मंत्री को हटाएंगे।

सिरसा ने अपने एक और ट्विट पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी से बहुत दूर नीरव मोदी के खड़े होने पर बवाल मचाने वाले राहुल गांधी आज इस फोटो पर क्या कहेंगे. सिरसा ने सिद्धू का इस्तीफा मांगा।

इससे पहले भारत-पाकिस्तान के बीच बनाए जा रहे करतारपुर साहिब गलियारे की नींव बुधवार को पाकिस्तान में रखी गई. इस मौके पर पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा और खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला के मिलने की तस्वीर से एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

दरअसल, गोपाल सिंह चावला पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का महासचिव है और उसे 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी माना जाता ह। बीते 21 और 22 नवंबर को भारतीय उच्चायोग के राजनयिक अधिकारियों के साथ गुरुद्वारा ननकाना साहब और गुरुद्वारा सच्चा सौदा में बदसलूकी में भी चावला का नाम सामने आया था। (इनपुट-AAJTAK)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *