पंजाब के कारोबारियों के लिए गुड न्यूज, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिया ये फैसला, ये होगा फायदा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 30 Nov 2018

कैप्टन सरकार द्वारा लम्बित पड़े वैट/जी.एस.टी के पुन: भुगतान के लिए 270 करोड़ रुपए जारी

डेली संवाद, चंडीगढ़

राज्य की वित्तीय स्थिति को दुरुस्त करने और समय पर भुगतान यकीनी बनाने के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार की कोशिशों को आगे और प्रोत्साहन देते हुए वित्त विभाग ने व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ सम्बन्धित जी.एस.टी /वैट के लम्बित पड़े भुगतान के लिए और 270 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि जारी की गई कुल 270 करोड़ रुपए की राशि में से 240 करोड़ रुपए की राशि तकरीबन 2500 लाभपात्रियों को वैट के पुन: भुगतान के लिए जारी की गई है जबकि 56 करोड़ रुपए की राशि तकरीबन 1600 लाभपात्रियों को जी.एस.टी के पुन: भुगतान के लिए जारी की गई है।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

मुख्यमंत्री ने राज्य भर के व्यापारियों और उद्योगपतियों को जी.एस.टी /वैट के लम्बित पड़े सभी बकाए जारी करने के लिए विभाग को निर्देश दिए हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य में आर्थिक सरगर्मियों को आगे और बढ़ावा देने के लिए भविष्य में जी.एस.टी का पुन: भुगतान समय पर यकीनी बनाने के लिए कर और आबकारी विभाग को वित्त विभाग के साथ मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार पर तसल्ली का प्रगटावा करते हुए मुख्यमंत्री ने समूचे विकास की गति को तेज़ करने के लिए आर्थिक प्रबंधन में सुधार और वित्तीय सुझ-बूझ की कोशिशों को तेज़ करने के लिए सभी विभागों को कहा है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *