डिप्स हरियाणा के टायनी टाट्स ने जीते 8 मैडल, एक्सवेगाजा में दिखाया ‘हम किसी से कम नहीं’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 30 Nov 2018

डेली संवाद, जालंधर

डिप्स हरियाणा के टायनी टाट्स ने एक्सवेगांजा 2018 में 8 मैडल जीत कर यह प्रदर्शित कर दिया कि वह भी किसी से कम नही। गत दिवस फतेहपुर के बाल वाटिका प्ले वे स्कूल में इंटर स्कूल एक्सवेगांजा 2018 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्री-विंग के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कविता उच्चारण, क्ले मॉडलिंग, बास्किटबाल फन, वेजीटेबल प्रिंटिंग, बैस्ट आऊट ऑफ वेस्ट आदि का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

जिसमें क्षेत्र के 25 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने हुनर को सबके समक्ष प्रस्तुत किया। इस गतिविधि में डिप्स हरियाणा के प्री-विंग के टाईनी-टाट्स ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने आंतरिक कौशल को सबके समक्ष प्रस्तुत करते हुए ईनाम प्राप्त किए।

कक्षानुसार आयोजित प्रतियोगिता दौरान के.जी कक्षी की हरगुन, गुनरीत तथा परनीत ने कविता उच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रैप कक्षा के नक्ष डोगरा ने शोन एंड टैल प्रतियोगिता में अपनी पसंदीदा कर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

बास्केटबॉल फन प्रतियोगिता में प्री-नर्सरी की अनंतप्रीत ने दूसरा स्थान, वजीटेबल प्रंटिंग में में नर्सरी कक्षा के बलराज ने तीसरा स्थान, बैस्ट आऊट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में प्रैप कक्षा के अनमोल ने तथा क्ले मॉडलिंग में नर्सरी कक्षा की अंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को डिप्स चेन के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह, तथा स्कूल की प्रिंसीपल मोनिका सचदेवा ने बधाई दी तथा उनके रोशन भविष्य की कामना की।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *