पूर्व मेयर बोले- ‘लख-लख वधाईयां’ जी, इंस्पैक्टर ने अवैध रूप से तीन मंजिला शोरूम बनवा दिया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 306 शब्द|📅 30 Nov 2018

सुरेश सहगल ने फगवाड़ा गेट में तीन मंजिला अवैध बिल्डिंग का किया पर्दाफाश

डेली संवाद, जालंधर

शहर के पूर्व मेयर सुरेश सहगल का ‘मिशन पोल खोल’ जारी है। सुरेश सहगल ने आज इंस्पैक्टर दिनेश जोशी के कार्यक्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण का भंडाफोड़ किया। उन्होंने फगवाड़ा गेट मेन मार्केट में अवैध निर्माण से पर्दा हटाया। ये एरिया दिनेश जोशी का है।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

सुरेश सहगल ने दिखाया कि अवैध बिल्डिंग के आगे एक एसोसिएशन का बोर्ड लगाकर अंदर तीन मंजिला अवैध निर्माण किया जा रहा है।सहगल ने कहा कि अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण क्या इंस्पैक्टर और निगम अफसरों का नजर नहीं आता है। उन्होंने कहा कि इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को एक गरीब परिवार का 36 स्केयर फुट का लैंटर नजर तो आया, लेकिन ये अवैध बिल्डिंग जोशी को क्यों नहीं नजर आई।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

पूर्व मेयर सुरेश सहगल ने कहा है कि नगर निगम का खजाना खाली है। अफसर अपनी जेब भर रहे हैं। ये सरासर धोखा है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण करवा कर इंस्पैक्टर और अफसर लाखों रुपए हर महीने इकट्ठा कर रहे हैं। जबकि सरकारी खजाने में कोई पैसा नहीं जमा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका पोल खोल अभियान जारी रहेगा।

आपको बता दें कि एक निर्माण को लेकर बिल्डिंग इंस्पैक्टर दिनेश जोशी और पूर्व मेयर सुरेश सहगल के बीच विवाद हो गया। सुरेश सहगल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई। जिसमें सुरेश सहगल ने हाईकोर्ट से जमानत हासिल कर निगम अफसरों की पोल खोल रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *