इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्लू. बुश का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने शुक्रवार को इसकी सूचना दी। सीनियर बुश ने शीतयुद्ध के खात्मे के बाद अमेरिका को आगे बढ़ने में मदद की थी। इसी साल 17 अप्रैल को उनकी पत्नी बारबरा बुश का 92 साल की उम्र में निधन हुआ था।
जॉर्ज एच. डब्लू. बुश अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति थे। वह 1989 से 1993 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। उससे पहले वह 1981 से 1989 तक अमेरिका के उपराष्ट्रपति भी रहे। वह मौजूदा राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य थे। सियासत में आने से पहले वह अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के प्रमुख और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत भी रह चुके थे।
पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया
सीनियर बुश के बेटे और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू. बुश की तरफ से उनके पारिवारिक प्रवक्ता ने ट्विटर पर बयान जारी कर बताया, ‘यह सूचित करते हुए मैं, जेब, नील और मार्विन बहुत दुखी हैं कि 94 उल्लेखनीय वर्षों के बाद हमारे पिता अब दुनिया में नहीं रहे। जॉर्ज एच. डब्लू. बुश उच्चतम चरित्र की शख्सियत थे और वह बेटों और बेटियों के सर्वश्रेष्ठ पिता थे।’
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…