दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट, F1 नंबर के लिए इतने पैसे, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 02 Dec 2018

नई दिल्ली। करोड़ों रुपये की गाड़ियों के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन करोड़ों रुपये की नंबर प्लेट के बारे में शायद ही सुना हो। जी हां, यूके में इनदिनों एक नंबर प्लेट की कीमत चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

यूके में एक स्पेशल नंबर प्लेट की कीमत करीब 90 करोड़ रुपये लगाई गई, लेकिन इस प्लेट के मालिक ने यह ऑफर भी ठुकरा दिया। इस प्लेट का रजिस्ट्रेशन नंबर F1 है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला इस नंबर में ऐसा भी क्या खास है, तो बता दें कि F1 नंबर ‘फॉर्मूला 1’ का शॉर्ट फॉर्म है, जिसकी वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा है।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

अब तक F1 प्लेट UK के सबसे प्रसिद्व कार कस्टमाइजर कंपनी के मालिक अफजल खान के द्वारा इस्तेमाल की जा रही है। उन्होंने करीब 10 साल पहले इसे 4 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसकी कीमत अब बढ़ते-बढ़ते 90 करोड़ रुपये हो गई है।

एक नेशनल न्यूजपेपर से हुई बातचीत में अफजल खान ने बताया, ‘मेरे पास 60 से ज्यादा यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर हैं। प्रत्येक रजिस्ट्रेशन नंबर की एक अलग कहानी है जो काफी रोचक है।’ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर मिस्टर खान इसे बेचने को तैयार हो जाते हैं तो वह दुनिया का सबसे महंगा रजिस्ट्रेशन प्लेट बेचने का एक नया रेकॉर्ड बना सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *