अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था- 2004 का चुनाव भाजपा जीतती तो हल हो जाता कश्मीर मुद्दा : इमरान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 359 शब्द|📅 04 Dec 2018
इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

लाहौर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर मसले को लेकर बयान दिया है कि जंग इसका हल नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को केवल बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कथन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने कहा था कि 2004 के लोकसभा चुनाव में यदि भाजपा जीत जाती तो कश्मीर मसला हल हो चुका होता। उन्होंने कहा पूर्व विदेश मंत्री नटवर लाल ने भी उनसे यह बात कही थी।

समाचार एजेंसी के अनुसार, इमरान खान ने कहा कि जब तक दोनों देशों (भारत व पाकिस्तान) के बीच बातचीत शुरू नहीं होती है, तब तक कश्मीर मसले के समाधानों पर चर्चा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे के कुछ समाधान के विकल्प हैं, जिन पर वार्ता हो सकती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पड़ोसी देशों के साथ बेहतर रिश्ते बनाना चाहता है। वहीं, भारत अगले साल लोकसभा चुनाव के चलते पाक से वार्ता करने को तैयार नहीं है।

करतारपुर कॉरिडोर खोलना कोई गुगली नहीं

करतारपुर कॉरिडोर के मुद्दे पर पाक पीएम ने कहा कि यह कोई गुगली नहीं है बल्कि एक सच्ची कोशिश है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट फैसला है, इस्लामाबाद नई दिल्ली के साथ शांतिपूर्ण रिश्ते बनाना चाहता है। पाक सरकार के सौ पूरे होने के मौके पर पाक पीएम इमरान ने 28 नवंबर को पाक की ओर वाले करतारपुर कॉरिडोर का शिलान्यास किया था।

बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास के मौके पर भारत द्वारा दो केंद्रीय मंत्रियों को भेजे जाने पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था भारत इमरान खान की गुगली में फंस गया है। कार्यक्रम में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बुलावा भेजा गया था, लेकिन उन्होंने इनकार करते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर व हरदीप सिंह पुरी को भेजा था। कार्यक्रम में पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए थे। (साभार-अमरउजाला)

https://youtu.be/mTI_R1FeJ-E

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *