किन्नर के साथ सैक्स कर रहा था पुलिसकर्मी, लोगों ने नग्न हालात में पकड़ा, छित्तर परेड कर बनाई VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 04 Dec 2018

चेन्‍नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नै के थोरइपक्‍कम पुलिस स्‍टेशन में तैनात एक सिपाही को ट्रांसफर कर दिया गया है। इस सिपाही को युवाओं के एक समूह ने शनिवार की रात पल्‍लीकरनाई इलाके में एक बस के पीछे किन्‍नर के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था। इन छात्रों ने सिपाही का विरोध किया और इसका विडियो बना लिया था।

स्‍थानीय लोगों ने सिपाही सतीश सत्‍यराज का विरोध किया और उसके वाहन को भी नुकसान पहुंचाया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्‍थानीय लोग लंबे समय से यह शिकायत कर रहे थे कि कुछ किन्‍नर पल्‍लीवरम रेडिअल रोड पर रात के समय यात्रा कर रहे लोगों के साथ बदतमीजी करते हैं और पैसा वसूलते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

स्‍थानीय लोगों का दावा है कि इलाके में लूट की भी कई वारदातें हो चुकी हैं। पल्‍लीकरनाई में रहने वाले चंद्रशेखर ने कहा, ‘हमने यह मुद्दा पुलिसकर्मियों के साथ उठाया था लेकिन वे घूस लेते हैं और इस मुद्दे पर कोई ध्‍यान नहीं देते हैं। हमें संदेह है कि वे दोषियों के साथ मिले हुए हैं।’ शनिवार की रात कुछ युवकों ने देखा कि हेड कॉन्‍स्‍टेबल किन्‍नरों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

इसके बाद वह कथित रूप से एक किन्‍नर को बस के पीछे ले जाते हैं। युवकों ने इस पूरे घटनाक्रम का विडियो बना लिया। पुलिसकर्मी ने युवकों से अनुरोध किया कि वे इस विडियो को डिलीट कर दें। जब स्‍थानीय लोगों ने उसके वाहन को नुकसान पहुंचाना शुरू किया तो वर्दी पहने पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल वहां से भाग निकला।

यही नहीं किन्‍नर भी पुलिसकर्मी के समर्थन में आ गए और विडियो बनाने से रोकने लगे। इसके बाद युवक कॉन्‍स्‍टेबल को पल्‍लीकरनाई पुलिस स्‍टेशन ले गए। सतीश को ट्रांसफर कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

https://youtu.be/mTI_R1FeJ-E

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *