पंजाब में कड़ी मुस्तैदी के बाद अब लश्कर के चार आतंकी काठमांडू के रास्ते भारत में घुसे, अलर्ट जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 352 शब्द|📅 05 Dec 2018
इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

धनंजय सिंह
डेली संवाद, लखनऊ

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा के चार आतंकियों को नेपाल के काठमांडू से रूपडीहा बॉर्डर होते हुए भारत में प्रवेश कराया गया है। लश्कर के इन प्रशिक्षित चार आतंकियों के निशाने पर देश के चार शहर हैं। इन्होंने राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, हैदराबाद व यूपी के एक शहर को निशाना बनाने की साजिश है। आतंकियों के भारत की सीमा में घुसने के बाद खुफिया विभाग ने पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया है।

विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इन आतंकियों में से दो मकसूद खान व मौलाना जब्बार ने बुलंदशहर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया है। ये खतरनाक आतंकी किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इनको पकड़ने के लिए विशेष शाखा व पुलिस के साथ रेलवे को भी सतर्क किया गया है।

आशंका है कि शेष आतंकी हाजीपुर के रास्ते महानगर के लिए ट्रेन की यात्रा कर सकते हैं। खुफिया विभाग ने जिन चार आतंकियों को चिह्नित किया है, उन्होंने अफगानिस्तान व पाकिस्तान में आयोजित कैंप में प्रशिक्षण लिया है और किसी भी तरह का ऑपरेशन चलाने में सक्षम हैं।

बिहार व यूपी के स्लीपर सेल से ले रहे मदद

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इन चार आतंकियों की भारत में मदद के लिए लश्कर ने अपने स्लीपर सेल को पहले ही आगाह कर दिया है। बिहार व यूपी के मौजूद संगठन के स्लीपर सेल इन आतंकियों को अपने टारगेट तक पहुंचने में मदद कर रहे हैं। खुफिया विभाग ने संबंधित अधिकारियों को इन आतंकियों पर पैनी निगाह रखने के साथ इन्हें मदद पहुंचाने वाले स्लीपर सेल की पहचान करने को भी कहा है।

माना जा रहा है कि भारत में इन्हें हथियार व पैसा यहां मौजूद स्लीपर सेल से ही मिलने वाला है। आतंकी अब इस फिराक में हैं कि किसी तरह चिह्नित जगह पर पहुंच कर ऑपरेशन के लिए हथियार व पैसा हासिल किया जाए।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *