जालंधर से नई दिल्ली एयरपोर्ट तक पनबस शुरू करेगा नई सेवा, पंजाब के NRI’s को मिलेंगी ये सुविधा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 05 Dec 2018

जालंधर से दिल्ली तक नेशनल टूरिस्ट परमिट वाली बसों की सेवा की होगी शुरुआत: अरुणा चौधरी

डेली संवाद, चंडीगढ़

कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दूरदर्शी और योग्य नेतृत्व वाली सरकार द्वारा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचने वाले लोगों विशेष तौर पर एन.आर.आई भाईचारे को परेशानी मुक्त ट्रांसपोर्ट सेवाएं मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। केवल 2 दिनों के अंदर नेशनल पर्मिट होल्डर पनबस की इन बसों की सेवाएं जालंधर से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक शुरू कर दी जाएंगी। सफऱ करने वाले यात्री सिर्फ 1100 रुपए प्रति व्यक्ति के मामूली किराये में यह सेवाएं हासिल कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

पंजाब की ट्रांसपोर्ट मंत्री अरुणा चौधरी ने बताया कि पनबस की तरफ से वोलवो बसों की सेवा जालंधर से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक चलाई जा रही थी परन्तु 15 दिन पहले कुछ तकनीकी कारणों के मद्देनजऱ दिल्ली प्रशासन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का हवाला देते हुए इस बस सेवा को रोक दिया गया था।

दिल्ली सरकार द्वारिका में वोलवो बसों के लिए करेगी बस अड्डे का निर्माण

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के मुताबिक अब ऐसीं सरकारी बसें सिर्फ चुनिंदा बस अड्डों से ही चलाईं जा सकतीं हैं। यह मामला दिल्ली प्रशासन के साथ विचारा गया था और प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सामने, द्वारिका में वोलवो बस अड्डा बनाने की सहमति प्रकट की गई थी।

क्योंकि इस बस अड्डे के निर्माण का कार्य मुकम्मल होने को 2 महीने लग जाएंगे इसलिए पनबस की तरफ से नेशनल टूरिस्ट पर्मिट के साथ बसें चलाने का फ़ैसला किया गया है जिससे एनआरआई भाईचारे को अच्छी और सस्ती बस सेवा मुहैया करवाई जा सके।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *