इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के बारे में सैमीनार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 05 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर

इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंस, लोहारां कैम्पस में विद्यार्थियों के लिए ट्रैफिक नियमों के बारे में सैमीनार आयोजित किया गया। इस सैमीनार में जालन्धर ट्रैफिक पुलिस के ए.एस.आई. शमशेर सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि सडक़ पर ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत कारूरी है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए नियमों के पूरे न होने की स्थिति में किसी को भी ड्राइर्विंग लाइसैंस जारी नहीं हो सकता और ड्राइर्विंग लाइसैंस के बिना गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। सभी नियम प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं और इन नियमों का पालन न करने से किसी की भी जान जोखिम में पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

सडक़ पर पैदल चलते समय भी नियमों का पालन करना चाहिए। किसी भी स्थान पर पहुंचने के लिए गाड़ी तेका चलाने से अच्छा है कि घर से कुछ समय पहले निकल लिया जाए। ड्राइर्विंग करते समय मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। विद्यार्थी समाज में इन नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बहुत सहायता कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नियम पालन करने के लिए ही बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जो नियमों का पालन नहीं करते, उनको सकाा देने के लिए भी विशेष नियम बनाए गए हैं।

ग्रुप डायरैक्टर डॉ. शैलेश त्रिपाठी, होटल मैनेजमेंट के प्रिंसीपल प्रो. दीपक पाल ने शमशेर सिंह को उनके आने और विद्यार्थियों के साथ बहुमूल्य जानकारी सांझी करने के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि विद्यार्थियों के लाभ के लिए कालेज द्वारा ऐसे सैमीनार भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को इन नियमों का पालन करने की शपथ लेनी चाहिए।

https://youtu.be/mTI_R1FeJ-E

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *