जालंधर नगर निगम के इन इंस्पैक्टरों ने सामूहिक रूप से कमिश्नर और डायरैक्टर को लिखी चिट्ठी, रखी ये मांगें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 05 Dec 2018
इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

डेली संवाद, जालंधर

नगर निगम जालंधर के सैनेटरी इंस्पैक्टरों ने स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर को पत्र लिख कर शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी की मांग की है। इंस्पैक्टरों ने लिखा है कि नगर निगम के सभी मुलाजिमों को शनिवार और रविवार को छुट्टी मिलती है, लेकिन सैनेटरी इंस्पैक्टरों को कोई छुट्टी नहीं मिल रही है।

सैनेटरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन के प्रधान संजीव कालिया ने बताया कि नगर निगम के सभी कर्मचारी शनिवार और रविवार 2 दिन सप्ताह में छुट्टी करते हैं। जिससे सरकारी मुलाजिम सप्ताह में सिर्फ 5 दिन ही काम करते हैं। इसके विपरीत सैनेटरी इंस्पेक्टरों को सप्ताह में सातों दिन अनिवार्य रूप से काम करना पड़ता है।

संजीव कालिया ने कहा कि शनिवार और रविवार को काम करने के एवज में उन्हें नगर निगम की ओर से कोई अतिरिक्त भुगतान भी नहीं किया जाता। ऐसे में वह मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं। इंस्पैक्टरों ने सामूहिक रूप से स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर और नगर निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा को एक पत्र लिखकर अन्य कर्मचारियों की तरह शनिवार एवं रविवार को साप्ताहिक अवकाश देने की मांग की है।

https://youtu.be/mTI_R1FeJ-E

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *