हाई अलर्ट के बीच में जालंधर में NRI युवती से लूट, लाखों रुपए से भरा बैग छीन कर लुटेरे फरार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 06 Dec 2018
इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

डेली संवाद, जालंधर

पंजाब हाई अलर्ट पर है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। कमांडो भी तैनात है। लेकिन इस सब के बीच लूट हो रही है। ताजा मामला जालंधर का है। जहां रामा मंडी फ्लाईओवर के पास विदेश से आई एनआरआई युवती से लूट हुई है। एनआरआई युवती से बदमाशों ने 1 लाख 5 हजार की भारतीय करंसी और 50 अमेरिकन डॉलर लूट लिया।

इसे भी पढ़ें : मलाई’ काट रहे एपीजे, एमजीएन समेत इन संस्थानों को शो-कॉज नोटिस, रद्द हो सकती है लीज

एनआरआई युवती कमल कौर निवासी जोगिंदर नगर ने बताया कि उसके रिश्तेदार के घर शादी है और वह बाजार में शॉपिंग के लिए जा रही थी। जब वह रामा मंडी फ्लाईओवर के पास पहुंची तो ऑटो में बैठे एक युवक ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गया।

वाह रे कमिश्नर : मंत्री सिद्धू ने जिस अवैध इमारत को गिरवाया था, उस निर्माण को निगम अफसरों ने कंपलीट करवा दिया!

बैग में 1 लाख 5 हजार की नकदी 50 अमेरिकन डॉलर वे जरूरी कागजात थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख कर जांच शुरू कर दी। आपको बता दें कि आतंकी घटनाओं के चलते पूरे पंजाब में हाई अलर्ट है। बावजूद इसके लुटेरों के हौसले बुलंद हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *