नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों को श्वेत मलिक ने किया सम्मानित, कहा- कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक शक्ति ही पार्टी की पूंजी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 577 शब्द|📅 06 Dec 2018

पंजाब के हर कौने में भाजपा का संगठन मजबूत करना प्रदेश भाजपा का लक्ष्यः मलिक

डेली संवाद, अमृतसर

भाजपा के प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक कार्यकर्ताओं की संगठन शक्ति ही भाजपा की बहुमूल्य सम्पत्ति है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर निर्भर पार्टी है। जिसकी वजह से आज भाजपा विश्व में सबसे ज्यादा 11 करोड़ के सदस्यों वाला एकमात्र राजनीतिक दल है।

श्वेत मलिक ने अमृतसर जिला भाजपा द्वारा आयोजित नव नियुक्त भाजपा पदाधिकारी सम्मान-समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष आनन्द शर्मा द्वारा की गई। कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए अपने संबोधित भाषण में मलिक ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ पार्टी व समाज की सेवा करता है जबकि कांग्रेस पैसों की ताकत व बाहुबली ताकत का सहारा लेकर चुनाव लड़ती है।

मलिक ने कहा की भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान करती है। इसलिए आज कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति है। नव-निर्वाचित जिला अमृतसर के पदाधिकारियोें को सम्मानित करते हुए मलिक ने कहा कि पंजाब के हर कोने में भाजपा का सशक्त संगठन खड़ा करना ही प्रदेश भाजपा का लक्ष्य है।

इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

भाजपा का संगठन मजबूत होगा तभी मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसके साथ केन्द्र सरकार के माध्यम से सेवा के कार्य से हर आम व्यक्ति का जीवन सर्व सुख सुविधा सम्पन्न करना ही भाजपा का लक्ष्य है।

मलिक ने कहा कि भाजपा अपने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक टीमों का गठन करने में जुटी है। हर प्रमुख प्रदेश पदाधिकारी हो या जिला पदाधिकारी हो उसको पांच बूथों पर शक्ति केन्द्र प्रमुख बनाया गया है तांकि आगामी 2019 के चुनावों में बूथ स्तर का कार्य सक्रियता से चल सके।

ये कैसी ‘सख्ती’: मेयर के घर के पास तीन मंजिला अवैध कामर्शियल निर्माण, कांग्रेस के एक बड़े लीडर का हाथ!

आज केन्द्र में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा का संगठन व वित्त मंत्री अरूण जेतली की चाणक्य नीतियों के चलते भाजपा दिन दोगुणी रात चोगुणी तरक्की कर रही है। मलिक ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के चलते देश भर में विकास का र्स्वणिम इतिहास रचा जा रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, दयाल सिंह सोढ़ी, जिला अमृतसर के प्रभारी उमेश शारदा, राजिन्द्र मोहन सिंह छीना, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, प्रदेश सचिव राकेश गिल, सुरेश महाजन, प्रवक्ता केवल कुमार, राजेश हनी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा रीना जेतली, प्रदेश ओ.बो.सी. मोर्चा अध्यक्ष कवर जगदीप सिंह मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : मलाई’ काट रहे एपीजे, एमजीएन समेत इन संस्थानों को शो-कॉज नोटिस, रद्द हो सकती है लीज

जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, अनुज सिक्का, विपक्ष में पार्षद नेत्री संध्या सिक्का, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन मलिक, महासचिव सलिल कपूर युवा मोर्चा अध्यक्ष गौतम अरोड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका शर्मा, रमा महाजन, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख डॉ. हरविन्द्र संधू, जनार्दन शर्मा, रजिन्द्र महाजन पप्पू, जरनैल सिंह ढोट भी थे।

संजीव खोसला, बलदेव राज बग्गा, डॉ. राकेश, ज्योति बाला, सर्बजीत सिंह शैंटी, कुमार अमित, अविनाश शैला, शेखर लूथरा, ओम प्रकाश अनारिया, अमरीश कपूरिया, अजय अरोड़ा, तरूण जस्सी, माणिक अली, दविन्द्र पहलवान, अरविंदर शर्मा, जोगिन्दर वाही, पवन खन्ना, तरुण अरोड़ा, राज कुमार जूड्डो, अंकुश मेहरा, गौरव गिल, गौरव भाटिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *