इनोकिड्स के बच्चों ने विवेशियस वाइब्रैंस में बिखेरे रंग, सूफी नृत्य रहा आकर्षण का केन्द्र, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 06 Dec 2018
इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

डेली संवाद, जालंधर

इनोसैंट हार्टस के इनोकिड्स (कैंट जंडियाला रोड ब्रांच) के नन्हें-मुन्नों ने ‘विवेशियस वाइब्रैंस’ कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि की भूमिका विमलकांत (एस.एच.ओ. जमशेर खास) ने निभाई। इस मौके पर इनोसैंट हार्टस के सचिव डा. अनूप बौरी, कार्यकारी डायरैक्टर ऑफ स्कूल्स श्रीमती शैली बौरी, कार्यकारी डायरैक्टर ऑफ कॉलेज श्रीमती आराधना बौरी व श्री वरुण कपूर उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : मलाई’ काट रहे एपीजे, एमजीएन समेत इन संस्थानों को शो-कॉज नोटिस, रद्द हो सकती है लीज

इनोकिड्स के बच्चों ने विवेशियस वाइब्रैंस में बिखेरे रंग, सूफी नृत्य रहा आकर्षण का केन्द्र, देखें तस्वीरें

कार्यक्रम का शुभारम्भ के.जी.-2 के बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। तत्पश्चात बच्चों ने व्यायाम की महत्ता बताते हुए वैस्टर्न डांस प्रस्तुत किया। के.जी.-2 ‘अ’ द्वारा प्रस्तुत सूफी डांस ‘सजदा तेरा सजदा’ आकर्षण का केन्द्र रहा। बच्चों ने रंग-बिरंगे प्रॉप्स का प्रयोग करते हुए अम्ब्रेला डांस प्रस्तुत किया।

ये कैसी ‘सख्ती’: मेयर के घर के पास तीन मंजिला अवैध कामर्शियल निर्माण, कांग्रेस के एक बड़े लीडर का हाथ!

इनोकिड्स के बच्चों ने विवेशियस वाइब्रैंस में बिखेरे रंग, सूफी नृत्य रहा आकर्षण का केन्द्र, देखें तस्वीरें

कार्यक्रम के अंत में भांगड़ा करते हुए बच्चों ने अपने अभिभावकों को भी थिरकने को मकाबूर कर दिया। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘सालसा नृत्य’ ने अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डा. अनूप बौरी तथा श्री वरुण कपूर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इनोकिड्स के बच्चों ने विवेशियस वाइब्रैंस में बिखेरे रंग, सूफी नृत्य रहा आकर्षण का केन्द्र, देखें तस्वीरें

नन्हें बच्चों ने मंच का संचालन बाखूबी से निभाया। वोट ऑफ थैंक्स निकिता कपूर (इंचार्का इनोकिड्स सी.जे.आर.) ने किया। मुख्यातिथि ने अध्यापिकाओं द्वारा करवाई गई मेहनत तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने मैनेजमैंट की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास से बहुत प्रभावित हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *