जालंधर के सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? चौधरी के खिलाफ दलितों की क्या है नाराजगी, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 06 Dec 2018
इसे भी पढ़ें : मलाई’ काट रहे एपीजे, एमजीएन समेत इन संस्थानों को शो-कॉज नोटिस, रद्द हो सकती है लीज

महाबीर जायसवाल
डेली संवाद, जालंधर

लोकसभा चुनाव सिर पर है। सभी सांसद अपने क्षेत्र में वोटरों को रिझाने में लगे हैं, लेकिन ठीक इससे उलट जालंधर के कांग्रेसी सांसद संतोख चौधरी के खिलाफ दलितों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। हैरानी तो यह है कि चौधरी खुद दलित हैं, लेकिन उनका जनाधार दलित वोटरों से खिसक चुका है।

जालंधर के सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? चौधरी के खिलाफ दलितों की क्या है नाराजगी, पढ़ें

इसका ताजा मिसाल आज जालंधर में देखने को मिला। डॉ.बीआर अंबेडकर साहब के परिनिर्वाण दिवस पर सांसद चौधरी अंबेडकर चौक में फूल माला चढ़ाने पहुंचे तो अंबेडकर सेना ने उन्हें भगा दिया। लोग इस बात से नाराज हैं कि पिछले पांच साल में चौधरी ने जालंधर में कोई काम नहीं करवाया।

जालंधर के सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? चौधरी के खिलाफ दलितों की क्या है नाराजगी, पढ़ें

ये कैसी ‘सख्ती’: मेयर के घर के पास तीन मंजिला अवैध कामर्शियल निर्माण, कांग्रेस के एक बड़े लीडर का हाथ!

सांसद चौधरी के खिलाफ दलितों ने ही मोर्चा खोल दिया। अंबेडकर सेना व भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा के आगे खड़े होकर सांसद ही नहीं, मेयर जगदीश राजा, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर और कौंसलरों के खिलाफ भी प्रदर्शन किया।

जालंधर के सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? चौधरी के खिलाफ दलितों की क्या है नाराजगी, पढ़ें

इसके बाद चर्चा यह है कि सांसद ने माफी मांगी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पूरे साल डा. अंबेडकर चौक की सफाई नहीं होती, फूल माला चढ़ाने आते हैं, उन्हें गंदगी नहीं दिखती।

जालंधर के सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? चौधरी के खिलाफ दलितों की क्या है नाराजगी, पढ़ें

नाराज लोगों ने सांसद संतोख चौधरी के हाथ में झाड़ू और पोंछा थमा दिया। कहा कि सांसद ही प्रतिमा की सफाई करेंगे। भीड़ को गुस्से में देखते हुए आखिरकार सांसद संतोख चौधरी को अपने हाथ ही प्रतिमा की सफाई करना पड़ा। साथ ही आस-पास झाड़ू लगाया और पोंछा भी मारा।

जालंधर के सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? चौधरी के खिलाफ दलितों की क्या है नाराजगी, पढ़ें

आपको बता दें कि इससे पहले सांसद संतोख चौधरी का जालंधर में कड़ा विरोध चल रहा है। नगर निगम के सभी सफाई मुलाजिम और यूनियनें सांसद के खिलाफ हैं।

जालंधर के सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? चौधरी के खिलाफ दलितों की क्या है नाराजगी, पढ़ें

प्रधान चंदन ग्रेवाल कई बार सदस्यों के साथ सांसद का पुतला फूंक चुके हैं। जालंधर के लोगों खासकर दलित समुदाय के गुस्से को देखते हुए इस बार सांसद संतोख चौधरी की टिकट पर भी जालंधर में ग्रहण लग सकता है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *