वाह रे कमिश्नर : मंत्री सिद्धू ने जिस अवैध इमारत को गिरवाया था, उस निर्माण को निगम अफसरों ने कंपलीट करवा दिया!

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 06 Dec 2018
इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

डेली संवाद, जालंधर

स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ महीने पहले जिन अवैध इमारतों को मौके पर जाकर गिरवाया था, 8 अफसरों को सस्पैंड कर करप्शन बंद करने का दावा किया था, लेकिन नगर निगम के मौजूदा अफसरों ने उस अवैध निर्माण को कंपलीट करवा दिया। लाडोवाली रोड से गुरुनानकपुरा रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण पूरा हो गया है।

इसे भी पढ़ें : मलाई’ काट रहे एपीजे, एमजीएन समेत इन संस्थानों को शो-कॉज नोटिस, रद्द हो सकती है लीज

नगर निगम के अफसर मेयर को जहां 93 अवैध इमारतों की लिस्ट नहीं दे रहे हैं। वहीं, सिद्धू द्वारा चिन्हित अवैध इमारतों को एक-एक कर पूरा कंपलीट बनवा रहे हैं। मौजूदा समय में निगम के पास 10 इंस्पैक्टर, एटीपी मौजूद हैं, लेकिन सिद्धू के अरमानों पर ये पानी फेर रहे हैं। लाडोवाली रोड पर बीएसएफ चौक से पहले गुरुनानक पुरा को जाती रोड पर पूरी फैक्ट्री ही अवैध रूप से बन गई। 

ये कैसी ‘सख्ती’: मेयर के घर के पास तीन मंजिला अवैध कामर्शियल निर्माण, कांग्रेस के एक बड़े लीडर का हाथ!

वाह रे कमिश्नर : मंत्री सिद्धू ने जिस अवैध इमारत को गिरवाया था, उस निर्माण को निगम अफसरों ने कंपलीट करवा दिया!

मेयर जगदीश राजा के घर से करीब 100 मीटर दूर मुख्य मार्ग पर तीन मंजिला अवैध निर्माण हो रहा है। एक तरफ जहां स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और मेयर जगदीश राजा खुद अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती की बात करते हैं, वहीं फुटबाल चौक से शक्ति नगर की तरफ जाने वाली रोड पर एक अस्पताल के मालिक ने तीन मंजिला अवैध निर्माण कर डाला।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *