कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा के तीन ठिकानों पर ED का छापा, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 407 शब्द|📅 07 Dec 2018

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रॉबर्ट वाड्रा के दिल्ली स्थित दफ्तर पर छापा मारा है. जानकारी के मुताबिक, वाड्रा के करीबीयों के तीन ठिकानों पर ED ने छापा मारा है. वाड्रा के वकील ने कहा कि हमारे लोगों को भीतर बंद कर दिया गया है. किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है. उनके वकील ने कहा कि यह जेल में कैद करने की तरह है जो गलत है. बता दें, जिन लोगों को भीतर बंद किया गया है वे स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी के लिए काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ED ने बेंगलुरू में भी वाड्रा के करीबीयों के ठिकानों पर छापा मारा गया है. वाड्रा के वकील सुमन ज्योति खेतान ने कहा कि एक न्यूजपेपर के मुताबिक, मेरे क्लाइंट को ED की तरफ से तीन समन जारी किए गए हैं, लेकिन सच ये है कि हमें एक भी समन नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि ED के अधिकारियों के पास सर्च वारंट नहीं है, इसके बावजूद छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. यहां तक की मुझे भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : मलाई’ काट रहे एपीजे, एमजीएन समेत इन संस्थानों को शो-कॉज नोटिस, रद्द हो सकती है लीज

जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों के ठिकानों पर छापा मारा गया है उनके बैंक अकाउंट में डिफेंस सप्लायर्स की तरफ से बड़ी रकम ट्रांसफर की गई है. इसका सबूत प्रवर्तन निदेशालय के पास है. उनके वकील ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में कुछ नहीं मिला है. उन्होंने आरोप लगाया कि हमें बाहर कर दिया गया है और अंदर जाकर झूठे सबूत बनाने में जुट गए हैं।

हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने वाड्रा को समन भेजा था जिसपर उन्होंने सरकार पर राजनीति रूप से पीछे पड़ने और सरकारी विभागों के जरिये उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा, ‘पिछली बार उन्होंने दस्तावेजों के लिए समन किया. मेरे वकील वहां तीन घंटे तक बैठे और विस्तृत दस्तावेज सौंपे. यह बड़ी अजीब बात है कि मुझे 24 घंटे के भीतर एक और समन भेज दिया गया, जबकि मेरी तरफ से सौंपे गए 600 दस्तावेजों पर गौर भी नहीं किया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *