फोन पर धमकाने के आरोप में सांसद के खिलाफ पुलिस थाने में FIR दर्ज, इस गैंगस्टर का नाम भी आया सामने

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 416 शब्द|📅 07 Dec 2018

सीवान। बिहार विधान पर्षद के सदस्य टुन्नाजी पांडे को आये धमकी भरे फोन मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने कांड संख्या 272/18 करते हुए सांसद ओमप्रकाश यादव को आरोपित किया है. साथ ही विदेशी नंबर से आये फोन की जानकारी लेते हुए फोन करने वाले के बारे में भी पुलिस ब्योरा एकत्र कर रही है।

इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

एमएलसी टुन्नाजी पांडे ने बीते मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नवीनचंद्र झा को आवेदन दिया था. उन्होंने आवेदन में कहा कि तीन दिसंबर को दिन के करीब 2.20 और 2.21 बजे जब मैं अपनी गाड़ी से दिल्ली से सीवान आने के क्रम जेबर टोल प्लाजा से लगभग 45 किलोमीटर पीछे था. तभी एक विदेश के नंबर से मेरे मोबाइल नंबर पर दो फोन कॉल प्राप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें : मलाई’ काट रहे एपीजे, एमजीएन समेत इन संस्थानों को शो-कॉज नोटिस, रद्द हो सकती है लीज

इसमें 2.20 बजे पहले फोन कॉल पर कॉलर द्वारा मुझसे कहा गया कि तुम सांसद ओमप्रकाश यादव का विरोध करना छोड़ दो नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. मेरे द्वारा कॉलर का नाम पूछने पर फोन काट दिया गया. एक मिनट बाद पुन 2.21 बजे उसी नंबर से मेरे उक्त मोबाइल नंबर पर दोबारा फोन करके कहा गया कि यदि मैंने सीवान के सांसद का विरोध करना नहीं छोड़ा तो मुझे बुरा अंजाम भुगतना होगा।

वाह रे कमिश्नर : मंत्री सिद्धू ने जिस अवैध इमारत को गिरवाया था, उस निर्माण को निगम अफसरों ने कंपलीट करवा दिया!

ज्ञात हो कि विगत कुछ समय से सार्वजनिक तौर पर सीवान के सांसद के कुकृत्यों का मुखर विरोध करता रहा हूं. आशंका जतायी कि इसी कारण उनके ही किसी व्यक्ति द्वारा इस तरह के धमकी भरे फोन कॉल किये गये है. इस मामले में एसपी के निर्देश पर दरौली पुलिस ने विदेश से फोन करने वाले मामले में सांसद ओमप्रकाश यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस नंबर की भी पड़ताल कर रही है।

इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि टुन्नाजी पांडेय की सुरक्षा बढ़ायी जानी चाहिए. क्योंकि उनके ईद-गिर्द पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के गुर्गे घूम रहे हैं. टुन्नाजी पांडे को हमसे नहीं बल्कि उनके गुर्गों से खतरा है. उन्होंने धमकी देने के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *