राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, कांग्रेस और बीजेपी में है सीधी टक्कर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 07 Dec 2018
इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, लेकिन कई जगह पर मुकाबले के त्रिपक्षीय हो जाने की अटकलें लग रहीं हैं।

एक सीट पर प्रत्याशी के निधन के कारण 199 सीटों पर मतदान होग। 51965 पोलिंग सेंटर पर कुल 2274 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद होगा. चुनाव परिणाम इस ओर संकेत दे सकते हैं कि आगामी वर्ष होने वाले आम चुनाव से पहले हवा का रुख किसकी ओर है।

इसे भी पढ़ें : मलाई’ काट रहे एपीजे, एमजीएन समेत इन संस्थानों को शो-कॉज नोटिस, रद्द हो सकती है लीज

राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच काफी कड़ा मुकाबला है, यहां लोगों ने गत 20 वर्षो से एक कार्यकाल के बाद उसी पार्टी को दोबारा सत्ता में नहीं बिठाया है. राजस्थान में भाजपा सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है। राजस्थान में 4.74 करोड़ लोग मतदान करने के योग्य हैं।

वाह रे कमिश्नर : मंत्री सिद्धू ने जिस अवैध इमारत को गिरवाया था, उस निर्माण को निगम अफसरों ने कंपलीट करवा दिया!

राजस्थान में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। सभी विधानसभा क्षेत्रों में वीवीपैट का प्रयोग किया जा रहा है। मतदाताओं के पास नोटा का भी विकल्प मौजूद है। राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. चुनाव नतीजे छत्तीसगढ़, मिजोरम और मध्यप्रदेश के साथ 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *