पंजाब के मंत्री सिद्धू का सिर काटने वाले को देंगे 1 करोड़ इनाम, इन्होंने दी जिंदा दफन करने की चेतावनी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 07 Dec 2018

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली

हिंदू युवा वाहिनी ने पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का सिर कलम करने पर एक करोड़ का इनाम रखा है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए संगठन ने यह ऐलान किया है कि जो भी सिद्धू का सिर काटेगा उसे एक करोड़ रुपये इनाम में दिया जाएगा। उधर, संगठन के आगरा यूनिट के अध्यक्ष तरुण सिंह ने सिद्धू के शहर आने पर टुकड़े-टुकड़े करने की चेतावनी तक दी है।

इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

तरुण सिंह ने कहा, ‘सिद्धू ने राजस्थान की रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर जो बयान दिया था, वह बर्दाश्त करने लायक नहीं है।’ दरअसल, राजस्थान में एक रैली के दौरान सिद्धू ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर हमला बोला था। सिद्धू ने कहा था, ‘चौकीदार तो चोर था, उसका कुत्ता भी चोर से मिल गया और योगी सबसे बड़ा भोगी है।’

इसे भी पढ़ें : मलाई’ काट रहे एपीजे, एमजीएन समेत इन संस्थानों को शो-कॉज नोटिस, रद्द हो सकती है लीज

सिद्धू के इस बयान पर घमासान जारी है। इस बयान के तुरंत बाद हिंदू युवा वाहिनी और विश्व हिंदू महासंघ ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिद्धू का पुतला फूंका औक कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

वाह रे कमिश्नर : मंत्री सिद्धू ने जिस अवैध इमारत को गिरवाया था, उस निर्माण को निगम अफसरों ने कंपलीट करवा दिया!

तरुण ने सिद्धू के हालिया पाकिस्तान दौरे और वहां की प्रशंसा को लेकर भी हमला बोला। हिंदू युवा वाहिनी के युनिट अध्यक्ष तरुण ने कहा कि सिद्धू पड़ोसी देश की प्रशंसा करते हैं जबकि अपने देश की बुराई करते हैं। ऐसे में उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए या फिर हम उन्हें यहां रहने नहीं देंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *