केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 08 Dec 2018
इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, उनकी पत्नी व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया, दलजीत सिंह चीमा और एक चैनल के खिलाफ कांग्रेसी नेता एवं मनप्रीत बादल के साले जयजीत सिंह जोहल ने अदालत में क्रिमिनल केस दायर किया। जोहल उर्फ जोजो ने बताया कि इन अकाली नेताओं के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि को लेकर सिविल केस भी दायर करेंगे।

इसे भी पढ़ें : मलाई’ काट रहे एपीजे, एमजीएन समेत इन संस्थानों को शो-कॉज नोटिस, रद्द हो सकती है लीज

जोहल का कहना है कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद ये अकाली नेता अपने भाषणों में उन्हें जोजो गुंडा टैक्स का नाम देते थे। इस कारण उन्होंने पहले ही इन्हें अपने वकील संदीप बाघला के जरिये लीगल नोटिस भेजा था। अब उन्होंने बठिंडा के जूडीशियल फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट विजय डढवाल की अदालत में धारा 499, 500, 501 और 34 आईपीसी के तहत केस दायर करवाया है।

जोहल ने करीब सात माह बाद अकाली नेताओं के खिलाफ अदालत में केस दायर किया। जब जोजो से पूछा गया कि कहीं रिश्तेदारी होने के कारण राजीनामा करने की बात तो नहीं चल रही थी, उन्होंने कहा कि ये अकाली नेता उनके पक्के दुश्मन हैं। वे किसी भी कीमत पर उनसे राजीनामा नहीं कर सकते। उन्हें सियासत छोड़ना मंजूर है पर दुश्मन से समझौता करना नहीं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *