स्वच्छ देश बनाने के लिए हर भारतीय नागरिक की भागीदारी की आवश्यकता है : तिवारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 206 शब्द|📅 08 Dec 2018
इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

डेली संवाद, जालंधर

दोआबा चौक से लेकर प्रीत नगर चौक तक कंट्री फर्स्ट एनजीओ की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजदीप सिंह बसरा ने कहा कि उनकी संस्था काफी समय से स्वच्छता अभियान चला रही है और उनकी संस्था का मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कराना है।

इस मौके पर इस अभियान में जालंधर नॉर्थ विधानसभा से युवा नेता सुशील तिवारी विशेष तौर पर पहुंचे और उन्होंने उनकी टीम की तरफ से किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बसरा जैसे नौजवानों की आज समाज व देश को सख़्त जरूरत है जो स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं।

तिवारी ने कहा कि ऐसे अभियानों में नगर निगम वह प्रशासन को भी साथ देना चाहिए ताकि समाज सेवी संस्थाएं अपना काम और भी उत्साह से कर सके। इस मौके पर अनिल प्रभाकर, गुरमीत सिंह, सोनू पंडित, लखबीर सिंह, जसमीत सिंह, राज शारदा आदि ने सफाई की।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *