पाक PM इमरान खान का BJP पर निशाना, मोदी सरकार को बताया मुस्लिम विरोधी, ऐंटी पाकिस्तान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 405 शब्द|📅 08 Dec 2018

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक हालिया इंटरव्यू में एक बार फिर भारत विरोधी राग अलापा है। इमरान खान ने भारत की वर्तमान मोदी सरकार को ऐंटी मुस्लिम और ऐंटी पाकिस्तान कहा है। इमरान ने आरोप लगाया है कि भारत में चुनाव नजदीक हैं इसलिए भारत पाकिस्तान विरोधी दिखा रहा है।

वॉशिंगटन पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में इमरान खान ने ये बातें कही हैं। इस इंटरव्यू में सिख श्रद्धालुओं के लिए खोली गई करतारपुर सीमा और 26/11 मुंबई हमले का भी जिक्र किया है। इस इंटरव्यू में इमरान से सवाल पूछा गया था कि भारत ने उनकी तरह से दिखाए गए सभी तरह के भावों (जेस्चर्स) को खारिज कर दिया है। इसपर इमरान ने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में चुनाव आने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

हालांकि इस इंटरव्यू में इमरान ने पीएम मोदी और बीजेपी का नाम नहीं लिया लेकिन इशारों में भारत विरोधी रुख जरूर दिखाया है। इमरान ने कहा, ‘भारत की रूलिंग पार्टी ऐंटी मुस्लिम, ऐंटी पाकिस्तान रुख रखती है।’ इमरान से दूसरा सवाल पूछा गया कि भारत 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के साजिशकर्ताओं को सजा दिलाना चाहता है।

इमरान से पूछा गया कि इस हमले के मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी जाकी-उर-रहमान लखवी को पाकिस्तान में बेल मिली हुई है। छह अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी 9 साल से ट्रायल चल रहा है। अबतक कोई रिजल्ट नहीं आया। इस सवाल के जवाब में पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि वह कुछ चाहते हैं कि मुंबई पर हमला करने वालों पर ऐक्शन हो।

इसे भी पढ़ें : मलाई’ काट रहे एपीजे, एमजीएन समेत इन संस्थानों को शो-कॉज नोटिस, रद्द हो सकती है लीज

इमरान ने दावा किया कि उन्होंने अपनी सरकार से मामले की स्थिति जानने के लिए कहा है। इमरान ने कहा कि इस केस का हल निकलना पाकिस्तान के हित में भी है क्योंकि यह एक आतंकी कार्रवाई था।

इमरान ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने का भी जिक्र करते हुए यह दिखाने की कोशिश की उन्होंने पहल की है। इमरान ने इसी क्रम में एक बार फिर भारत की वर्तमान सरकार पर एक तरह से तंज कसने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि भारत में चुनावों के बाद एकबार फिर हमारी बातचीत शुरू होगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *