सऊदी में फंसे पंजाबियों की दुर्दशा सुन भावुक हुए राकेश राठौर, पीड़ित परिवारों से कहा – सुषमा स्वाराज से मिलकर सभी को वापस लाएंगे

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 495 शब्द|📅 08 Dec 2018

होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, ऊना हिमाचल, कपूरथला के लोग राठौर से मिले

डेली संवाद, जालंधर

पिछले 6 महीनो से सऊदी अरब मे फंसे भारत वासियों व उनके परिवारों को अपने पुत्रों के सही सलामत वापिस लाने की किरन पंजाब भाजपा के महामंत्री राकेश राठौर ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जगा दी है। आज सुबह लगभग 50 पीड़ित परिवार जिनके पारिवारिक सदस्य सऊदी अरेबिया मे फंसे हुए हैं, राकेश राठौर को उनके घर दीनदयाल उपाधयाय नगर मे पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की के साथ मिले।

सऊदी में फंसे पंजाबियों की दुर्दशा सुन भावुक हुए राकेश राठौर, पीड़ित परिवारों से कहा - सुषमा स्वाराज से मिलकर सभी को वापस लाएंगे

पीड़ित परिवारों की माताएं और बेटियां अपने पिता, भाई व पति को लेकर भावुक हो गयी। जिनके साथ राकेश राठौर भी भावुक हुए। इस अवसर पर पीड़ित परिवारों ने उनको बताया कि पिछले 6 महीनों से हमारे परिवार जे एंड पी कंपनी सऊदी अरेबिया के रयाद, जंबो, जद्दा, कसीन शहरों मे अलग अलग कैंपो मे बंद है।

जहाँ कंपनी के गैर-जिम्मेदाराना रवैये की वजह से उनके वीजा खत्म हो चुके है। कंपनी उनकी मजबूरी का नाजायज़ लाभ उठा उनसे काम करवा ना पैसे दे रही है, ना उनके वीजा आगे बढ़वा रही है। ना ही उनके हेल्थ कार्ड बनवा रही है। जिसकी वजह से कई पंजाबी गंभीर बीमारी का सामना कैंपो में कर रहे है।

इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

सऊदी में फंसे पंजाबियों की दुर्दशा सुन भावुक हुए राकेश राठौर, पीड़ित परिवारों से कहा - सुषमा स्वाराज से मिलकर सभी को वापस लाएंगे

पीडित परिवारों ने गुहार लगाई की उनका सहयोग भारत सरकार करके उनके पारिवारिक सदस्यों को सऊदी अरेबिया की कंपनी की कैद से मुक्त करवा वापिस भारत लेकर आये। पीड़ित परिवारों ने यह भी बताया है कि दो हज़ार के करीब भारतीय वहां फंसे है जिनमे से एक हज़ार से ज़्यादा पंजाबी है जो वापिस आना चाहते है। उनका वीजा खत्म होने की वजह से कंपनी उनको बोल रही है अगर आप एक साल दूसरी कंपनी मे काम करोगे तब आपको वापिस भेजा जाएगा।

इस अवसर पर राकेश राठौर ने तुरंत यह मामला भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आर.पी सिंह व राज्यसभा सांसद व पंजाब भाजपा प्रधान शवेत मालिक के धयान में लाकर पीड़ित परिवारों को विश्वास दिलाया किसी कीमत पर कोई भी पंजाबी और भारतीय को बेवजह सऊदी अरब मे फंसे नही रहने दिया जाएगा। इसके लिए बहुत जल्द भारत सरकार की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सामने यह मामला रखेंगे। इस मौके पर होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना के लोग मिले।

सऊदी में फंसे पंजाबियों की दुर्दशा सुन भावुक हुए राकेश राठौर, पीड़ित परिवारों से कहा - सुषमा स्वाराज से मिलकर सभी को वापस लाएंगे

राकेश राठौर ये पीड़ित परिवार मिले

इस मौके जसपाल दुग्गल, धर्मवीर(गोराया), परमजीत कौर (होशियारपुर), बलजीत कौर (जालंधर), बलविंदर सिंह (फगवाड़ा), बलवंत सिंह (होशियारपुर), जसवंत कटारिया (नवांशहर), दोष मोहमद (ऊना हिमाचल), मनप्रीत (बंगा), जसवीर(फिलौर), वीर कौर, मनदीप कौर (ढिलवां कपूरथला), मंजीत कौर (ढड्ढा फगवाड़ा), हरदीप सिंह (नकोदर), बलविंदर सिंह (उच्चा पिंड फगवाड़ा),रंजीत सिंह (करतारपुर), दलबीर सिंह (सुलतानपुर) बलजिंदर (नूरपुर), कमल भट्टी, कमलजीत कौर, सुनील बंसल, सुखदेव सिंह (गढ़शंकर), हरप्रीत सिंह (लुधियाना) जसवंत कौर, सुरिंदर सिंह, सुरिंदर कुमार, मंडल युवा मोर्चा प्रधान गौरव राय आदि पीड़ित परिवारों के सदस्य मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *