दुष्यंत चौटाला के ‘जननायक जनता पार्टी’ का उदय, जाने क्या है चौटाला परिवार का सियासी विवाद

Daily Samvad
3 Min Read

जींद. इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) से निष्कासित अजय चौटाला के दोनों बेटों दुष्यंत और दिग्विजय ने रविवार को नए राजनीतिक दल- जननायक जनता पार्टी का गठन किया। पार्टी का झंडा 70 फीसदी हरा और 30 फीसदी पीला है। इनेलो का झंडा पूरी तरह हरा है। चौधरी देवीलाल को जननायक कहा जाता था, इसलिए पार्टी के नाम में जननायक शब्द लिया गया है।

जींद के पांडु पिडारा में दुष्यंत और दिग्विजय ने रविवार को रैली की। 1986 में चौधरी देवीलाल ने पांडु पिडारा से ही न्याय युद्ध की शुरूआत की थी। रैली करीब 500 एकड़ के मैदान में हुई।

इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

चौटाला परिवार में विवाद 7 अक्टूबर को गोहाना में हुई रैली से शुरू हुआ था। तब अभय चौटाला भाषण दे रहे थे तो कुछ समर्थक उनकी हूटिंग करने लगे। ये लोग नारे लगा रहे थे- अगला सीएम दुष्यंत चौटाला। इस पर ओमप्रकाश चौटाला ने फटकार लगाई थी।

गोहाना रैली में विवाद के बाद दुष्यंत और दिग्विजय को इनेलो की अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी किया फिर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। जेल से पैरोल पर आए अजय को भी पार्टी से निकाल दिया गया। इसके बाद अजय ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था।

जानिए चौटाला के परिवार के बारे में

चौटाला परिवार में चौधरी देवीलाल के पुत्र ओमप्रकाश चौटाला के दो बेटे हैं। बड़े बेटे अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट रहे हैं। वहीं, अभय चौटाला इस समय इनेलो के सर्वेसर्वा हैं। अजय के दो बेटे हैं। बड़े बेटे दुष्यंत चौटाला हिसार से सांसद हैं।

वहीं, छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (इनसो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। अजय की पत्नी नैना डबवाली से विधायक हैं। अभय के भी दो बेटे हैं। बड़े बेटे कर्ण सिरसा जिला परिषद में डिप्टी चेयरमैन हैं, जबकि छोटे बेटे अर्जुन हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar