लव ट्राएंगल में गई हीरा कारोबारी की जान, पुलिस के हत्थे चढ़ा टीवी की संस्कारी ‘गोपी बहू’ का ब्वायफ्रैंड

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 424 शब्द|📅 09 Dec 2018

मुंबई: टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ फेम गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी से पुलिस ने हीरा कारोबारी राजेश्वर किशोरीलाल उड़ानी हत्या मामले में पूछताछ पूरी कर ली है. इस आरोप में एक्ट्रेस के फ्रेंड सचिन पवार और एक निलंबित पुलिस कांस्टेबल दिनेश पवार को गिरफ्तार किया गया है।

लव ट्राएंगल में गई हीरा कारोबारी की जान, पुलिस के हत्थे चढ़ा टीवी की संस्कारी 'गोपी बहू' का ब्वायफ्रैंड

मुंबई पुलिस ने बताया, 57 साल का हीरा कारोबारी राजेश्वर महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री के पूर्व निजी सचिव और प्रोडक्शन कंपनी के मालिक सचिन पवार की गर्लफ्रेंड पर बुरी नजर रखता था. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि देवोलीना ही सचिन पवार की फ्रेंड हैं. वहीं, मृतक का पैसों के लेनदेन को लेकर पुलिस कांस्टेबल दिनेश पवार से विवाद भी चल रहा था. दिनेश पर पहले ही बलात्कार का मामला दर्ज है और वो सस्पेंड चल है।

इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

लव ट्राएंगल में गई हीरा कारोबारी की जान, पुलिस के हत्थे चढ़ा टीवी की संस्कारी 'गोपी बहू' का ब्वायफ्रैंड

पुलिस के मुताबिक, घाटकोपर इलाके में रहने वाले हीरा कारोबारी राजेश्वर किशोरीलाल उड़ानी 28 नवंबर को कुछ घंटों में वापस आने का कहकर घर से निकले थे. लेकिन अगले दिन सुबह तक राजेश्वर घर नहीं लौटे, जिसके बाद उनके परिवार ने मुंबई के पंत नगर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था।

इस हाईप्रोफाइल मिसिंग मिस्ट्री की जांच में जुटी पुलिस को तुरंत समझ आ गया कि मामला बेहद पेंचीदा है. पुलिस ने 2 दिन बाद ही अपहरण का भी केस दर्ज कर लिया. इसके बाद इलाके की सीसीसीटीवी की जांच शुरू की गई तो पुलिस को पता चला कि राजेश्वर किसी अन्य कार में मुंबई से नवी मुंबई की दिशा में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

लावारिश हालत में मिली कार

लव ट्राएंगल में गई हीरा कारोबारी की जान, पुलिस के हत्थे चढ़ा टीवी की संस्कारी 'गोपी बहू' का ब्वायफ्रैंड

एक टोल नाके पर पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिला उसकी तस्वीरें बेहद धुंधली थीं. ऐसे में उस कार की शिनाख्त पुलिस करने में ही जुटी थी कि इसी बीच राजेश्वर की कार भी ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर लावारिश हालत में मिला।

शुक्रवार को मुंबई के पनवेल इलाके में हीरा व्यापारी राजेश्वर किशोरीलाल उड़ानी का शव बेहद खराब हालत में उनकी कार से मिला था. उनकी पहचान कपड़े और जूतों से की गई थी।

पुलिस को मौका-ए-वारदात से ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा जिससे इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में मदद मिले. ऐसे में पुलिस ने राजेश्वर के कॉल डिटेल को खंगालना शुरू किया. इनमें मशहूर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी था. इसके बाद पुलिस ने एक्ट्रेस को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *